Orry ने ध्रुव राठी को बताया Anti-National, हंसी मजाक में रिवील कर दिया अपनी Income का सोर्स

Orry Income And Statement On Dhruv Rathee

Orry Income And Statement On Dhruv Rathee: बॉलीवुड और सोशल मीडिया की दुनिया में अगर किसी नाम ने बिना फिल्मों में लीड रोल किए सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी है, तो वह हैं ओरहान अवात्रामणि। जिन्हें सभी ओरी के नाम से जानते हैं, स्टार किड्स से लेकर बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज तक लगभग हर सेलिब्रिटी के साथ उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। वहीं लंबे समय से लोग यह जानना चाहते थे कि आखिर ओरी क्या काम करते हैं और उनकी कमाई का सोर्स क्या है। तो हम आपको बता दें कि अब उन्होंने खुद इस बारे में बड़ा खुलासा किया है।

हाल ही में लर्न बॉय केके क्रिएट पॉडकास्ट में शामिल हुए ओरी ने अपनी लाइफस्टाइल और कमाई को लेकर कई चौंकाने वाली बातें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि वे किसी भी शादी या हाई-प्रोफाइल इवेंट में शामिल होने के लिए मोटी फीस चार्ज करते हैं। उनके मुताबिक, उन्हें सिर्फ एक इवेंट में “दोस्त” की तरह शामिल होने के लिए भी 15 लाख से 30 लाख रुपये तक मिल जाते हैं।

Orry Income From One Reel: एक रील से कमाई का खुलासा

Orry Income And Statement On Dhruv Rathee
Orry Income And Statement On Dhruv Rathee (Source: Google)

ओरी ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि उनकी सोशल मीडिया कमाई कितनी जबरदस्त है। ओरी ने खुलासा किया कि पिछले महीने उन्होंने एक ब्रांड के साथ कोलेबोरेट किया था, जिसमें उन्हें सिर्फ एक रील के लिए 76 लाख रुपये मिले थे। इस खुलासे ने सोशल मीडिया पर सभी को हैरान कर दिया है।

Orry Financial Decisions: परिवार के फैसले अब भी माता-पिता लेते हैं

Orry Income And Statement On Dhruv Rathee
Orry Income And Statement On Dhruv Rathee (Source: Google)

इतनी कमाई करने के बावजूद ओरी ने बताया कि उनके फाइनेंशियल फैसले अभी भी उनके माता-पिता ही लेते हैं। यह बात भी लोगों के बीच अब चर्चा का विषय बन गई है। ओरी का कहना है कि उनकी कोशिश हमेशा इवेंट्स में पॉजिटिव एनर्जी और खुशी लाने की रहती है। उनका मानना है कि लोग उन्हें इसलिए बुलाते हैं क्योंकि वो पार्टी या शादी में एक अलग ही माहौल बना देते हैं। यही वजह है कि वो कई हाई-प्रोफाइल पार्टियों और इवेंट्स का हिस्सा बन चुके हैं।

Dhruv Rathee Use Orry: ध्रुव राठी करता है ओरी का इस्तेमाल

Orry Income And Statement On Dhruv Rathee
Orry Income And Statement On Dhruv Rathee (Source: Google)

ओरी ने ध्रुव राठी पर बात करते हुए भी कई चीज़े कही। ओरी ने बताया कि उन्होंने अपने आप को इस लायक बनाया है कि आज लोग उनके नाम का इस्तेमाल करते हैं, अपने कंटेंट के लिए उनके थंबनेल लगाते हैं और इसके बाद ओरी ने ध्रुव राठी का नाम लेकर कहा कि वो इसलिए ध्रुव को पसंद नहीं करते हैं।

ओरी ने कहा कि,’आपने पूछी ध्रुव राठी के बारे में तो, वो मुझे विल्कुल भी पसंद नहीं है क्योंकि वो अपने वीडियोज़ में मेरा थंबनेल इस्तेमाल करता है ताकि मैं वीडियो देखूं। आप मेरा इस्तेमाल क्लिकबेट की तरह कर रहे हैं। आपने मुझे अपना 20 मिनट का वीडियो दिखा दिया जो मेरे बारे में है भी नहीं, वो मेरे लिए टॉर्चर है।’

Orry Income And Statement On Dhruv Rathee: ध्रुव राठी एंटी नेशनल है

Orry Income And Statement On Dhruv Rathee
Orry Income And Statement On Dhruv Rathee (Source: Google)

इसके बाद अपनी बात जारी रखते हुए ओरी ने कहा कि, ‘मुझे लगता है कि ध्रुव राठी एंटी नेशनल है’। फिर जब उनसे पूछा गया कि उनके हिसाब से एंटी नेशनल कौन होता है, तो इसपर ओरी ने कहा कि, ‘मुझे लगता है कि वो जो टॉपिक कवर करते हैं, वो अपनी सहूलियत के हिसाब से करते हैं और जो उनके नेरेटिव में फिट बैठते हैं। मुझे उसके ज्यादातर टॉप्किस पता नहीं हैं क्योंकि मैं हर चीज फॉलो नहीं करता हूं। वो कुछ अजीब कहेगा जिसकरा कोई मतलब नहीं होगा और जब उसे कुछ कवर करना चाहिए तब वो उसे कवर नहीं करेगा। इसलिए मुझे वो आदमी बिल्कुल पसंद नहीं हैं।’

ओरी की ये बातें और उनके ये खुलासे अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है। कुछ लोग उनकी बातें सुनकर हैरान हैं, जबकि कई लोग उनकी ईमानदारी और बेबाक अंदाज की तारीफ भी कर रहे हैं।

Read More: क्रिकेट छोड़ने के बारे में सोच रही थी Shreyanka Patil, फिर अचानक से कैसे हुआ उनका कमबैक?- जानें पूरी कहानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।