ऑस्कर अवॉर्ड्स का ऑडियंस और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े हर शख्स को हमेशा इंतज़ार रहता है। वही अब ऑस्कर अवॉर्ड्स 2022 खूब सुर्खियों में बना हुआ है। इस इवेंट के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला जो इस अवॉर्ड सेरेमनी के इतिहास में आज तक कभी नहीं हुआ।

दरअसल, इस बार भी ऑस्कर में एक बड़ा बवाल देखने को मिला, लेकिन इस बार ऑस्कर समारोह के स्टेज पर कुछ ऐसा हो गया, जिसके बारे में शायद किसी ने भी नहीं सोचा होगा। मशहूर एक्टर विल स्मिथ ने शो को होस्ट कर रहे कॉमेडियन क्रिस रॉक को स्टेज में पर ही सबके सामने मुक्का जड़ दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फैंस से लेकर ऑडियंस तक सभी इस वीडियो को देखकर हैरान रह गए हैं। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा कि हमेशा कूल दिखने वाले विल स्मिथ ने ऐसा कुछ किया। लेकिन ये बवाल क्यों हुआ? विल स्मिथ को इतना गुस्सा क्यों आया? मुक्का जड़ने की वजह क्या थी? ज़रा ये भी जान लेते है।
Damn. So did Will Smith just punch Chris Rock for real? Here is a Japanese network’s uncensored exchange between Will Smith and Chris Rock. #Oscars #WillSmith pic.twitter.com/fjqgypVdue
— Eric Feigl-Ding (@DrEricDing) March 28, 2022
दरअसल, क्रिस ने विल की पत्नी पिंकेट को लेकर मजाक किया था जो एक्टर को पसंद नहीं आया। यही वजह है कि वह अपनी सीट से उठकर स्टेज पर गए और वहां खड़े हुए विल को जोरदार मुक्का मारा और फिर वहां से चले गए। क्रिस तो पहले शॉक्ड ही हो गए कि ये अचानक उनके साथ क्या हुआ। इसके बाद वह विल से बात करते हैं और फिर विल अपनी सीट से चिल्लाकर कहते हैं कि अपने मुंह से मेरी पत्नी का नाम मत लेना।

बता दें कि पहले तो फैंस को लगा कि ये सब शो की स्क्रिप्ट का हिस्सा है। लेकिन बाद मे कुछ वीडियोज आए जिसमें विल रोते हुए भी दिखे जिसके बाद फैंस को यकीन हुआ कि ये सब सच में हुआ है। इतना ही नहीं विल ने अपनी स्पीच में शो के मेकर्स से माफी भी मांगी है। दरअसल, विल को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला। जब वह अवॉर्ड लेने स्टेज पर गए तो उन्होंने अपनी स्पीच में माफी मांगी।

आपको बता दे, जब विल स्मिथ अचानक स्टेज पर जाकर क्रिस रॉक को मुक्का मारते हैं तो सबको लगा कि सिर्फ एक मजाक है लेकिन विल स्मिथ के एक्सप्रेशन देखकर लग रहा है कि उन्हें बेहद गुस्सा आ रहा था। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्कर होस्ट और कॉमेडियन क्रिस रॉक ने इस पूरे मामले में विल स्मिथ के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए मना कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



