Suspense से लेकर Political Drama तक जानें इस हफ्ते OTT पर क्या कुछ है ख़ास, जो आपके वीकेंड को बना सकता है Entertaining

Summary :

Ott release this week: ओटीटी और टेलीविज़न पर अक्सर नए फ़िल्में और सीरीज का दर्शक बेसब्री से इंतज़ार करते है। वहीं हम आपके लिए इस हफ्ते ओटीटी रिलीज़ होने वाली फिल्मों और सीरीज़ की लिस्ट लेकर आए है, जिसके बाद आप अपने वीकेंड को एंटरटेनिंग बना सकते है और बिंज वॉचिंग कर सकते है। बता दें, इस वीकेंड आपको थ्रिलर, ड्रामा, कॉमेडी और पॉलिटिक्स से भरपूर कंटेंट देखने को मिलने वाला है। Ott release this week: First Copy Season 2 सबसे पहले बात करते हैं कॉमेडियन और एक्टर मुनव्वर फारूकी की वेब सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ सीजन 2 की। यह सीरीज एमएक्स…

Ott release this week: ओटीटी और टेलीविज़न पर अक्सर नए फ़िल्में और सीरीज का दर्शक बेसब्री से इंतज़ार करते है। वहीं हम आपके लिए इस हफ्ते ओटीटी रिलीज़ होने वाली फिल्मों और सीरीज़ की लिस्ट लेकर आए है, जिसके बाद आप अपने वीकेंड को एंटरटेनिंग बना सकते है और बिंज वॉचिंग कर सकते है। बता दें, इस वीकेंड आपको थ्रिलर, ड्रामा, कॉमेडी और पॉलिटिक्स से भरपूर कंटेंट देखने को मिलने वाला है।

Ott release this week: First Copy Season 2

ott release this week
ott release this week (Credit: Social Media)

सबसे पहले बात करते हैं कॉमेडियन और एक्टर मुनव्वर फारूकी की वेब सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ सीजन 2 की। यह सीरीज एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रही है। इस बार कहानी में आरिफ यानी मुनव्वर एक ऐसे अवैध कारोबार में फंस जाते हैं, जिससे निकल पाना उनके लिए मुश्किल हो जाता है। मुनव्वर के फैंस के लिए यह सीजन काफी दिलचस्प होने वाला है।

Maharani Season 4

Maharani Season 4
Maharani Season 4 (Credit: Social Media)

वहीं हुमा कुरैशी अपनी पॉपुलर पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज ‘महारानी’ के चौथे सीजन के साथ सोनी लिव पर वापसी कर रही हैं। पिछले तीन सीज़न्स ने दर्शकों के बीच खूब चर्चा बटोरी थी। बता दें, इस बार कहानी रानी भारती के राजनीतिक संघर्ष और बिहार की सत्ता में बने रहने की जद्दोजहद पर बेस्ड है।

 New ott release: Baramulla

Baramulla Movie
New ott release (Credit: Social Media)

मानव कौल भी लंबे समय बाद एक नए किरदार में नजर आ रहे हैं। उनकी फिल्म ‘बारामुला’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। कहानी कश्मीर के खूबसूरत लेकिन रहस्यमय शहर बारामुला की है, जहां एक बच्चे के लापता होने के बाद डीएसपी रिदवान शफी सैय्यद को केस सुलझाने की जिम्मेदारी मिलती है। अगर आप वीकेंड पर सस्पेंस से भरी कोई फिल्म देखना चाहते है तो ये फिल्म आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है।

Death by Lightning

इतना ही नहीं, नेटफ्लिक्स पर ही ‘डेथ बाय लाइटनिंग’ भी रिलीज हो चुकी है। यह चार सीजन की सीरीज अमेरिका के राष्ट्रपति जेम्स ए. गारफील्ड यानी माइकल शैनन की जिंदगी और उनके सामने आने वाले चैलेंजेज पर बेस्ड है।

Hindi ott release this week: Ek Chatur Naar

hindi ott release this week
hindi ott release this week (Credit: Social Media)

दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश स्टारर फिल्म ‘एक चतुर नार’ थिएटर के बाद अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो चुकी है। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास कलेक्शन नहीं कर पाई थी, लेकिन इसकी कहानी दर्शकों को पसंद आ सकती है।

Thode Door Thode Paas

thode door thode paas
thode door thode paas (Credit: Social Media)

वहीं अगर आप फैमिली के साथ कोई लाइट स्टोरी या मूवी देखना चाहते है तो जी5 पर आई वेब सीरीज ‘थोड़े दूर थोड़े पास’ आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें मोना सिंह और पंकज कपूर मुख्य भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Farrhana Bhatt और Tanya Mittal पर फूटा Gaurav Khanna का गुस्सा, पार की सारी हदें, बोलें “ये दोनों…”

Yashika Jandwani