Weekend पर क्या देखें? ये 5 OTT रिलीज आपको कर देंगी Screen से चिपकने पर मजबूर

Summary :

OTT Releases 2026: इस वीकेंड OTT प्लेटफॉर्म्स पर जबरदस्त कंटेंट की बारिश होने वाली है और सबसे ज्यादा चर्चा में है शाहिद कपूर की फिल्म O Romeo। यह फिल्म 27 मार्च से Amazon Prime Video पर रेंट बेसिस पर अवेलेबल हो गई है। OTT Releases 2026: शाहिद कपूर का डार्क अवतार- ‘O Romeo’ ने मचाई हलचल फिल्म एक क्राइम-रोमांस स्टोरी है, जिसमें अंडरवर्ल्ड की काली दुनिया और एक खतरनाक लव स्टोरी को दिखाया गया है। O Romeo में शाहिद कपूर का इंटेंस और डार्क अवतार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। खास बात यह है कि फिल्म पहले सिनेमाघरों…

OTT Releases 2026: इस वीकेंड OTT प्लेटफॉर्म्स पर जबरदस्त कंटेंट की बारिश होने वाली है और सबसे ज्यादा चर्चा में है शाहिद कपूर की फिल्म O Romeo। यह फिल्म 27 मार्च से Amazon Prime Video पर रेंट बेसिस पर अवेलेबल हो गई है।

OTT Releases 2026: शाहिद कपूर का डार्क अवतार- ‘O Romeo’ ने मचाई हलचल

OTT Releases 2026
OTT Releases 2026 ( Source : Social Media)

फिल्म एक क्राइम-रोमांस स्टोरी है, जिसमें अंडरवर्ल्ड की काली दुनिया और एक खतरनाक लव स्टोरी को दिखाया गया है। O Romeo में शाहिद कपूर का इंटेंस और डार्क अवतार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

खास बात यह है कि फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। माना जा रहा है कि अप्रैल में यह सभी सब्सक्राइबर्स के लिए भी अवेलेबल होगी।

O Romeo OTT Release: विजय सेतुपति की ‘Kaattaan’- रहस्य और डर से भरी कहानी

O Romeo OTT Release
O Romeo OTT Release ( Source : Social Media)

अगर आप थ्रिलर और मिस्ट्री के शौकीन हैं तो विजय सेतुपति की वेब सीरीज Kaattaan आपके लिए परफेक्ट है। यह सीरीज 27 मार्च से JioHotstar पर स्ट्रीम हो चुकी है है। कहानी एक ऐसे रहस्यमयी किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका कटा हुआ सिर पुलिस स्टेशन पहुंचता है, लेकिन उसके चेहरे पर मुस्कान बनी रहती है। यही सस्पेंस दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखता है।

सीरीज में हर एपिसोड के साथ नए-नए खुलासे होते हैं, जिससे यह और भी ज्यादा रोमांचक बन जाती है। खास बात यह है कि इसे कई भाषाओं में रिलीज किया गया है, जिससे ज्यादा दर्शक इसे एंजॉय कर सकें।

Weekend OTT Watchlist: सिर्फ यही नहीं- इस वीकेंड OTT पर है एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज

Weekend OTT Watchlist
Weekend OTT Watchlist ( Source : Social Media)

इस वीकेंड OTT प्लेटफॉर्म्स जैसे Netflix, Prime Video और JioHotstar पर कई बड़ी रिलीज देखने को मिल रही हैं। O Romeo और Kaattaan के अलावा ‘Mardaani 3’, ‘BTS: The Return’ और कई इंटरनेशनल शो भी स्ट्रीम हो रहे हैं। हर जॉनर- एक्शन, रोमांस, थ्रिलर और डॉक्यूमेंट्री- का कंटेंट इस हफ्ते अवेलेबल है। यानि अगर आप घर पर वीकेंड प्लान कर रहे हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए एंटरटेनमेंट से भरपूर साबित होने वाला है।

इस वीकेंड OTT पर कंटेंट की कोई कमी नहीं है। एक तरफ O Romeo में रोमांस और गैंगस्टर ड्रामा है, तो दूसरी तरफ Kaattaan में सस्पेंस और थ्रिल का तड़का। वहीं Mardaani 3 जैसी फिल्में भी दर्शकों को बांधे रखने के लिए तैयार हैं।अगर आप मूवी या वेब सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो यह वीकेंड आपके लिए पूरी तरह एंटरटेनमेंट पैक होने वाला है।

Read More: क्या फिर बसने वाला है Charu Asopa का घर? बेटी Ziana की आंखों में आंसू, Ex Husband की एंट्री से बढ़ी हलचल..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।