पाक एक्टर का आलिया भट्ट के लिए प्यार, गंगूबाई देखने के लिए बुक कराया थियेटर

Summary :

पाकिस्तान एक्टर मुनीब बट्ट ने एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी‘ को अपनी पत्नी के साथ देखने के लिए पूरा थियेटर ही बुक कर लिया।

महेश भट्ट की लाडली आलिया भट्ट इन
दिनों बॉलीवुड में अपने नाम का सिक्का चला रही हैं। हर कोई आलिया की जबरदस्त
एक्टिंग का फैन है सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी आलिया की फैन
फॉलोइंग का कोई जवाब नहीं हैं। आलिया इन दिनों अपनी हालिया रिलीज्ड फिल्म
‘गंगूबाई
काठियावाड़ी
‘ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई है।

फिल्म को रिलीज हुए वैसे तो काफी दिन हो गए है
लेकिन फिल्म का जादू अभी तक लोगों के सिर से उतरा नहीं है। जिसका हाल में एक
उदाहरण देखने को भी मिला। आलिया की दीवानगी लोगों पर किस तरह चढ़ी हुई है इसका
अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है कि उनके एक फैन ने फिल्म देखने के लिए पूरा थियेटर
ही बुक करवा लिया।

देश-विदेश में आलिया की फैंस की कोई कमी नहीं हैं,
सभी जानते है कि आलिया अपने दौर की सबसे मशहूर कलाकारों में से एक हैं। उनकी हर
फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पंसद किया जाता है। देश में उनके फैंस के बीच भी
नंबर 1 बनने की होड़ सी लगी रहती है लेकिन इस बार पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में अभिनेत्री
का सबसे बड़ा फैन सामने आ गया है।

दरअसल, पाकिस्तान एक्टर मुनीब बट्ट ने एक्ट्रेस
आलिया भट्ट की फिल्म
‘गंगूबाई काठियावाड़ी‘ को अपनी पत्नी के
साथ देखने के लिए पूरा थियेटर ही बुक कर लिया। मुनीब की वाइफ एक्ट्रेस ऐमान खान
आलिया भट्ट की बहुत बड़ी फैन हैं। इसलिए उनके पति मुनीब ने उन्हें सरप्राइज देने
के लिए पूरा थियेटर ही बुक कर लिया। इस कपल एक प्यारी-सी बेटी अमल मुनीब भी है और
सभी को फिल्म पंसद आई है।

मूवी देखने के बाद सभी हैप्पी रिव्यू
देते हुए स्माइल के साथ थिएटर के बाहर निकले। वहीं अगर बात करें एक्ट्रेस ऐमान की
तो अपने पति के प्यार जताने के इन नए-नए तरीकों से काफी प्रभावित हैं दोनों ही
स्टार कपल अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए अपनी फोटोज शेयर करते रहते है
जिन्हें उनके प्रशंसकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

आलिया भट्ट की एक्टिंग की लोग जमकर
तारीफ कर रहे हैं। अभी भी फिल्म देखने वालो की पहली पसंद बनी हुई है।
गंगूबाई
काठियावाड़ी अभिनेत्री की पांचवी फिल्म है, जिसने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री ली
है।
 

Desk Team