पलक तिवारी वाकई यंग सेंसेशन बन गई हैं। बिजली गर्ल अपने वीडियोज से एक के बाद एक दिल जीत रही है। उन्होंने हार्डी संधू के हिट एल्बम बिजली बिजली के साथ एक दमदार शुरुआत की और प्रशंसक उनकी तारीफ करने से खुद को रोक न सके। अब वह एक विज्ञापन में वरुण धवन के साथ दिखाई देंगी और उनकी तसवीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। अब खबरें हैं कि वरुण के साथ एक विज्ञापन में नजर आने के बाद अब उन्हें यंग सुपरस्टार के साथ एक फिल्म के लिए संपर्क किया गया है।

लेकिन अब चर्चा है कि वो बॉलीवुड में कब और कैसे डेब्यू करने वाली हैं। रिपोर्ट्स की माने तो उनके बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। वो जल्दी ही वरुण धवन के साथ किसी कॉमेडी फिल्म में काम करती दिखाई दे सकती हैं। वरुण के साथ एक ऐड शूट की कुछ तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
छपी रिपोर्ट के अनुसार, उनके किसी सोर्स ने ये बताया है कि पलक तिवारी को एक कॉमेडी फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है जिसमें वरुण धवन मुख्य भूमिका में होंगे। डेविड धवन पलक और वरुण को कास्ट करना चाहते हैं क्योंकि ये जोड़ी पहले की काफी लोकप्रियता बटोर चुका है।

डेविड ने अभी तक इस फिल्म के कॉन्सेप्ट को तय नहीं किया है लेकिन इस बार वो किसी पुरानी फिल्म का रीमेक नहीं करेंगे इस बार एक दम फ्रेश स्क्रिप्ट पर काम करेंगे। ये एक कॉमेडी फिल्म होगी। जैसे ही इस फिल्म का कास्ट का फैसला होगा इस फिल्म पर काम शुरू हो जाएगा।

पलक तिवारी हाल में इसलिए चर्चा में थी क्योंकि उन्हें सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम साथ एक डिनर डेट पर देखा गया था। जिसके बाद से खबरें चलने लगीं की दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन ये एक आम डिनर थी। इब्राहिम और पलक बहुत अच्छे दोस्त हैं। पलक अभी किसी रिलेशनशिप में नहीं पड़ना चाहती वो अपने करियर और ध्यान देना चाहती हैं।


Download Android App
Download iOS App



