बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी अब इंडस्ट्री में किसी पहचान के मोहताज नहीं है और उन्होंने अपने लाजवाब अभिनय से एक खास तरह की फैन फोलोविंग बनायीं है जो सिर्फ उनके लिए फिल्म देखने जाती है।
फिल्म गैंग्स ऑफ़ वास्सेपुर से लाइमलाइट में आये पंकज त्रिपाठी ने स्त्री, न्यूटन, गुडगाँव, बरेली की बर्फी जैसी फिल्मों में सशक्त अभिनय किया साथ ही सेक्रेड गेम्स और मिर्जापुर जैसी वेब सीरीज में अपने लाजवाब परफॉरमेंस से सबका दिल जीत लिया।
अब पंकज त्रिपाठी जल्द ही कपिल देव के ऊपर बन रही बायोपिक 83 में भी नजर आएंगे जिसमे उनके साथ अभिनेता रणवीर सिंह भी होंगे। साथ ही पंकज त्रिपाठी के फैंन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी और है।
जी हाँ पंकज त्रिपाठी एक नए हॉलीवुड प्रोजेक्ट में भी काम करने वाले है और इससे अंदाजा लगाया जा सकता है की पंकज की फैन फॉलोविंग अब सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि अंतर्राष्टीय स्तर पर भी बनती जा रही है।
जी हाँ पंकज त्रिपाठी नेटफ्लिक्स द्वारा बनायीं जा रही फिल्म ढाका में नजर आने वाले है जिसमे उनके साथ मशहूर हॉलीवुड अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ नजर आएंगे जिन्हे पूरी दुनिया थॉर के नाम से भी जानती है।
इस फिल्म में रणदीप हूडा, मनोज बाजपेयी, डेविड हारबर और गोलशिफतेह फरहानी जैसे मंझे हुए कलाकार भी काम कर रहे है। आपको बता दें पंकज त्रिपाठी जल्द ही बैंकॉक , थाईलैंड में फिल्म टीम को ज्वाइन करने वाले है।
आपको बता दें ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज़ होगी और रिपोर्ट्स के अनुसार पंकज त्रिपाठी इस फिल्म में बेहद अहम् किरदार में नजर आने वाले है। बॉलीवुड में तो हम पंकज के लाजवाब अभिनय का नजारा देख ही चुके है अब देखना होगा की पंकज त्रिपाठी इस हॉलीवुड प्रोजेक्ट में क्या धमाल मचाते है।


Download Android App
Download iOS App









