अभिनेता विद्युत जामवाल का नाम उन सेलेब्स में शुमार होता है, जो ऑनस्क्रीन ही नहीं, बल्कि ऑफ स्क्रीन भी दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। ऐसे में एक बार फिर विद्युत जामवाल ने कुछ ऐसा किया है, जिसके चलते फैन्स उनकी खूब वाहवाही कर रहे हैं और उन पर प्यार लुटा रहे हैं।

स्टंट सीन कर किसी भी एक्शन फिल्म में जान डाल देने वाले विद्युत दिल से भी राजा है। अपनी फिटनेस को लेकर बेहद संजीदा एक्टर में से एक विद्युत जामवाल भी माने जाते हैं। इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बेहद शांत और सौम्य अंदाज वाले एक्टर का यह वीडियो शर्तिया आपका दिल जीत लेगा।
दरअसल,सेलिब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ग्रीन कलर की जैकेट और ब्लैक कलर की स्लीवलेस टीशर्ट पहने विद्युत जामवाल अपनी अपनी बाइक पर बैठ कर निकलने की तैयारी में दिख रहे हैं। इसी समय वहां पहुंचे फोटोग्राफर उनकी फोटो क्लिक करते हुए उनसे हालचाल पूछते हुए जैकेट की तारीफ करने लगते हैं। एक्टर हेलमेट लगा रहे होते हैं लेकिन तारीफ करने पर एक्टर ने बिना एक पल गवाएं अपनी हेलमेट उतारी उसके बाद अपनी पीठ पर डाला हुआ बैग हटाया और अपनी जैकेट उतार कर फोटोग्राफर को दे दिया।
इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में एक्टर के दरियादिली की जमकर तारीफ की गई है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया कि ‘फिटनेस स्टार ने बिना दोबारा सोचे अपनी स्पेशल एडिशन की 40 हजार की जैकेट हमारे फोटोग्राफर को दे दी’। विद्युत की इस अदा पर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा ‘देखिए इससे पता चलता है कि विद्युत किस मेटल के बने हुए हैं’।

गौरतलब है कि विद्युत एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ ही एक्शन मास्टर भी हैं। विद्युत जोरदार एक्शन और अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। बता दें कि विद्युत अभी तक कमांडो, बुलेट राजा, जंगली, खुदा हाफिज, बादशाहो सहित कई फिल्मों में अपना दम दिखा चुके हैं। वहीं जल्दी ही वो सनक में नजर आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



