Param Sundari के प्रमोशन के दौरान Sidharth Malhotra और Janhvi Kapoor ने जीता फैंस का दिल

Summary :

राजधानी की फिज़ाओं में उस वक्त रौनक छा गई जब बॉलीवुड सितारे सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी मच अवेटेड फिल्म परम सुंदरी (Param Sundari )के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचे। हर जगह बस इन्हीं दोनों कलाकारों की झलक देखने को मिली और फैन्स भी सिद्धार्थ और जान्हवी की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। बंगला साहिब में लिया आशीर्वाद प्रमोशनल टूर की शुरुआत दोनों सितारों ने भगवान के आशीर्वाद से की। सिद्धार्थ और जान्हवी सबसे पहले दिल्ली के ऐतिहासिक गुरुद्वारे बंगला साहिब पहुंचे। यहां उन्होंने मत्था टेका और अपनी फिल्म की सफलता के लिए…

Param Sundari

राजधानी की फिज़ाओं में उस वक्त रौनक छा गई जब बॉलीवुड सितारे सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी मच अवेटेड फिल्म परम सुंदरी (Param Sundari )के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचे। हर जगह बस इन्हीं दोनों कलाकारों की झलक देखने को मिली और फैन्स भी सिद्धार्थ और जान्हवी की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे।

बंगला साहिब में लिया आशीर्वाद

प्रमोशनल टूर की शुरुआत दोनों सितारों ने भगवान के आशीर्वाद से की। सिद्धार्थ और जान्हवी सबसे पहले दिल्ली के ऐतिहासिक गुरुद्वारे बंगला साहिब पहुंचे। यहां उन्होंने मत्था टेका और अपनी फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया। गुरुद्वारे की शांत और पवित्र फिज़ा ने उनके इस प्रमोशनल टूर की शुरुआत को और भी खास बना दिया।

Janhvi Kapoor

दिल्ली के खाने का लिया आनंद

दिल्ली आएं और यहां के खाने का स्वाद न लें, ऐसा भला कैसे हो सकता है? सिद्धार्थ और जान्हवी ने भी इसका पूरा ध्यान रखा। दोनों सितारों ने पुरानी दिल्ली के मशहूर छोले-भटूरे का मज़ा लिया। इसके बाद इंडिया गेट का रुख किया, जहां उन्होंने कैंडी फ्लॉस खाते हुए अपने चुलबुले अंदाज़ से लोगों का दिल जीत लिया। फैन्स के बीच ये मस्तीभरे पल सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गए, जिसने उनके दिल्ली प्रमोशन को और खास बना दिया।

Param Sundari का दिखा क्रेज

शाम के समय प्रमोशनल टूर का असली रंग देखने को मिला। सिद्धार्थ (Sidharth Malhotra) और जान्हवी (Janhvi Kapoor) दिल्ली के एक थिएटर में पहुंचे तो वहां उनका स्वागत ढोल-नगाड़ों के साथ पंजाबी अंदाज़ में किया गया। फैन्स ने ‘परम’ और ‘सुंदरी’ का जबरदस्त उत्साह से स्वागत किया। दोनों सितारों ने हाथ हिलाकर सभी फैंस से बातचीत की और थिएटर का माहौल देखते ही देखते एक शानदार शाम में बदल गया।

sidharth malhotra

स्टेज पर लगाया डांस का तड़का

इस मौके पर सिद्धार्थ और जान्हवी ने स्टेज पर परफॉर्मेंस देकर फैन्स का दिल पूरी तरह जीत लिया। उन्होंने फिल्म के गानों पर शानदार डांस किया। सिद्धार्थ ने हिट ट्रैक “परदेसिया” पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी, वहीं जान्हवी ने इस सीज़न के चार्टबस्टर गाने “डेंजर” पर अपने ग्लैमरस मूव्स से समां बांध दिया। दोनों की केमिस्ट्री और एनर्जी देखकर थिएटर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

शो के दौरान फैन्स की दीवानगी देखने लायक थी। दर्शक लगातार तालियां बजा रहे थे और अपने चहेते सितारों को चीयर कर रहे थे। सिद्धार्थ और जान्हवी ने भी इस प्यार का दिल से शुक्रिया अदा किया। दिल्ली की इस यादगार शाम ने न सिर्फ दर्शकों को एंटरटेन किया, बल्कि फैन्स के दिलों में फिल्म परम सुंदरी के लिए उत्सुकता और बढ़ा दी।

param sundari

फिल्म का रिलीज़ डेट

दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी परम सुंदरी (Param Sundari ) इस साल की सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्मों में से एक मानी जा रही है। सिद्धार्थ (Sidharth Malhotra) और जान्हवी (Janhvi Kapoor)  की जोड़ी को लेकर फैन्स में पहले से ही काफी उत्साह है। अब दिल्ली प्रमोशन ने इस फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदों को और ऊंचाई दे दी है। फिल्म 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है और माना जा रहा है कि यह रोमांस और म्यूज़िक से भरपूर मूवी दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगी।

ये भी पढ़ें: क्या वाकई टूट रही Govinda और Sunita Ahuja की शादी? एक्टर के मैनेजर ने बताई सच्चाई

Yashika Jandwani