Delhi NCR Aaj Ka Mausam 24 August: आंधी-तूफान और बारिश से बेहाल होंगे दिल्लीवाले, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Summary :

Delhi NCR Aaj Ka Mausam:  राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बीते 24 घंटे के भीतर मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को खासा प्रभावित किया है। एक ओर जहां भारी बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर उमस और जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। राजधानी में कुछ घंटों की बारिश के चलते तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से घटकर 30 डिग्री पर आ गया, लेकिन नमी के कारण वातावरण में चिपचिपाहट बनी हुई है। जलजमाव के कारण कई इलाकों में लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। Delhi NCR Aaj Ka Mausam: आज…

Delhi NCR Aaj Ka Mausam:  राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बीते 24 घंटे के भीतर मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को खासा प्रभावित किया है। एक ओर जहां भारी बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर उमस और जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। राजधानी में कुछ घंटों की बारिश के चलते तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से घटकर 30 डिग्री पर आ गया, लेकिन नमी के कारण वातावरण में चिपचिपाहट बनी हुई है। जलजमाव के कारण कई इलाकों में लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा।

Delhi NCR Aaj Ka Mausam: आज बारिश का येलो अलर्ट

रविवार को भी दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद सहित पूरे एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आर.के. जेनामणि के अनुसार, आज पूरे दिन आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी और कई जगह तेज बारिश और आंधी आ सकती है।आईएमडी की भविष्यवाणी के मुताबिक, 29 अगस्त तक दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। अगले पांच दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Delhi NCR Aaj Ka Mausam
Delhi NCR Aaj Ka Mausam

Rajasthan Weather Updates Today

राजस्थान में मौसम विभाग ने आज 24 अगस्त के लिए राजस्थान के छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 90 मिनट के भीतर राजस्थान के 17 जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने जयपुर, जयपुर शहर, दौसा, सीकर, नागौर, चूरू जिलों और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान बिजली कड़कने के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

Rajasthan Weather Updates Today
Rajasthan Weather Updates Today

Jammu & Kashmir Weather Updates Today

किश्तवाड़ में हाल ही में हुई तबाही के बाद, मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक भारी बारिश और बादल फटने की आशंका जताई है। विभाग के अनुसार, 23 अगस्त से 27 अगस्त तक राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बादल फटने, अचानक बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाओं की आशंका है। इसे देखते हुए प्रशासन ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग के श्रीनगर केंद्र ने भविष्यवाणी की है कि आने वाले दिनों में जम्मू, रामबन और किश्तवाड़ जिलों समेत कई संवेदनशील इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इस बारिश से निचले इलाकों में बाढ़ और ऊंचाई वाले इलाकों में भूस्खलन हो सकता है।

Jammu & Kashmir Weather Updates Today
Jammu & Kashmir Weather Updates Today

Uttarakhand Weather Updates Today

उत्तराखंड में मानसून थमने का नाम नहीं ले रहा है। बारिश का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और हालात भयावह होते जा रहे हैं। आज उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अब अगले सात दिनों तक बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। आईएमडी के अनुसार, राज्य के अल्मोड़ा, बागेश्वर, पौड़ी और रुद्रप्रयाग जिलों में बाढ़ का भी खतरा मंडरा रहा है।

ये भी पढ़ें– Gotmar Mela: जानलेवा बना MP का मेला,  किसी का पैर टूटा किसी का कंधा,1000 घायल; 5 की हालत नाजुक

Neha Singh