बिग बॉस 13 फेम पारस छाबड़ा को लेकर हाल ही में एक बड़ा खुलासा हुआ है। अब कुछ ऐसा पता चला है जिसपर विश्वास कर पाना मुश्किल है। अब एक्टर ने ही खुद से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, अब एक इंटरव्यू में एक्टर ने अपनी मेन्टल हेल्थ, अपने वेट गेन इश्यूज और रिलेशनशिप को लेकर बातें की हैं। इसी बीच ये बात भी सामने आई कि पारस एंग्जाइटी इश्यू से गुज़र रहे हैं।

आपको बता दे, बिग बॉस के बाद पारस छाबड़ा को कई टीवी शोज से ऑफर मिले, लेकिन उन्होंने सब ठुकरा दिए। इसकी सबसे बड़ी वजह का खुलासा हो गया है, काम से दूर रहने का करण था उनका एंग्जाइटी इश्यू। जी हां, पारस छाबड़ा एंग्जाइटी इश्यू से डील कर रहे हैं, जिसकी वजह से उनका काफी वजन भी बढ़ गया है और वो एक्टिंग से भी दूर हो गए हैं।
लेकिन सबसे अच्छी बात ये है कि इस दौरान उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड माहिरा शर्मा ने उनका बहुत ख्याल रखा। अब अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में पारस छाबड़ा ने बताया कि उन्हें काफी समय से एंग्जाइटी थी। हालांकि, वो काफी समय बाद मेंटली अच्छा महसूस कर रहे हैं। वो एंग्जाइटी से दूर रहने के लिए थेरपी ले रहे हैं। पारस ने कहा कि वो इसीलिए काफी समय से एक्टिंग से दूर रहे, एंग्जाइटी की वजह से ही उन्होंने जिम छोड़ दिया। उनका वजन भी बढ़ गया और उन्हें कई ऑफर्स को ठुकराना पड़ा।

एक्टर ने बताया, एक शो में उन्हें भगवान शिव का भी रोल मिला था, लेकिन उन्होंने कहा कि शिव जी मोटे पेट के साथ अच्छे नहीं लगेंगे। इसके अलावा उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी’ का ऑफर भी ठुकरा दिया था। पारस ने कहा कि एंग्जाइटी से निकलने में माहिरा ने उनकी काफी मदद की और अब वो और माहिरा अपनी जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं। चंडीगढ़ में उनका घर काफी पास है और ज्यादातर समय दोनों साथ रहते हैं।

पारस बोलें, ‘हम ऑफिशियली गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड नहीं हैं लेकिन हमें हमेशा एक-दूसरे की जरूरत होती है। हमारे बीच रिलेशन तो है और वो सही चल रहा है। हम लड़ते भी बहुत हैं। सांस की प्रॉब्लम या कफ होने पर वो मेरे लिए परेशान हो जाती हैं। एंग्जाइटी से लड़ाई में माहिरा मेरी ताकत रही हैं।’ आपको बता दें, भले ही पारस एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन चंडीगढ़ में वो बतौर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर म्यूजिक वीडियोज पर काम कर रहे हैं। जल्द ही एक्टिंग में भी वो कमबैक करेंगे, लेकिन इस बार उनका कमबैक टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी पर होगा।


Download Android App
Download iOS App



