बंगालियों पर विवादित बयान देने पर Paresh Rawal ने मांगी माफी, मुश्किलें कम होने की बजाय दर्ज हो गई FIR

Summary :

परेश रावल बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक ऐसे अनुभवी एक्टर है जिन्होंने अपने हर एक किरदार में जान फूंक दी। इन दिनों परेश रावल ने बंगालियों पर विवादित टिप्पणी करके खुद के लिए मुसीबत मोड़ ले ली है। इस मामले में माफी मांगने के बाद उनकी मुश्किलें कम होने की बजाय एक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है।

परेश रावल बॉलीवुड
इंडस्ट्री के एक ऐसे अनुभवी एक्टर है जिन्होंने अपने हर एक किरदार में जान फूंक
दी। कॉमेडी से लेकर सीरीयस रोल को उन्होंने इतनी बखूबी निभाया जिसके लिए उनकी
जितनी तारीफ की जाए कम है। इन दिनों परेश रावल अपनी आइकॉनिक फिल्म
‘हेरा फेरी’ के तीसरे पार्ट ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर
सुर्खियों में बने हुए है
, लेकिन इसके अलावा
बंगालियों पर विवादित टिप्पणी करके एक्टर ने खुद के लिए मुसीबत मोड़ ले ली है। इस
मामले में माफी मांगने के बाद भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई है।

Paresh Rawal apologises for 'cook fish for Bengalis' remark - Rediff.com  India News

परेश रावल इन
दिनों अपने एक विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल
, गुजरात चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार करने के
दौरान परेश रावल ने कहा था
, ‘गैस सिलेंडर
महंगे हैं
, लेकिन कीमतें कम हो जाएंगे,
लेकिन तब क्या होगा जब रोहिंग्या शरणार्थी और
बांग्लादेशी
, दिल्ली की तरह
आपके पास रहना शुरू कर देंगे। गैस सिलेंडर का आप क्या करेंगे
? बंगालियों के लिए मछली पकाएंगे ?’ 

Paresh Rawal apologises after 'cook fish for Bengalis' remark stokes  controversy - BusinessToday

बंगालियों पर ऐसी
टिप्पणी करने को लेकर उन्हें तमाम आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। परेश रावल के इस
बयान को लोगों ने हेट स्पीच करार दिया है और इसे लेकर लगातार विवाद बढ़ता हुआ नजर
आ रहा है। बढ़ते विवाद को देखते हुए परेश रावल ने अपने इस बयान के लिए लोगों से
माफी मांग ली है। 

इस मामले में
माफी मांगते हुए एक्टर ने कहा था कि बेशक मछली कोई मुद्दा नहीं है और गुजरात के
लोग भी मछली पकाते हैं। लेकिन मैं अपनी बात को स्पष्ट करना चाहता हूं। यहां मेरा
मतलब अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या से है। लेकिन फिर भी अगर मेरे बयान से किसी की
भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो मैं माफी मांगता हूं।

Paresh Rawal recalls doctor telling him to 'pull the plug' when mother was  in a coma: 'You're prolonging her death' | Entertainment News,The Indian  Express

इस पूरे मामले पर
परेश रावल ने भले ही माफी मांग ली हो
, लेकिन एक्टर के खिलाफ पश्चिम बंगाल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता
मोहम्मद सलीम ने तलतला के थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है, जिसके बाद उनकी
मुश्किलें फिलहाल इस मामले में कम होने की बजाय और भी ज्यादा बढ़ गई है।
 

Desk Team