बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और थिएटर आर्टिस्ट परेश रावल जो अब अभिनेता से नेता बन गए हैं और हाल ही में उन्होंने गुजरात चुनाव प्रचार में जनता को लुभाने की कोशिश की हैं। बीजेपी की तरफ से उन्होंने गुजरात चुनाव प्रचार में जनता को पूरे जोश से खुश करने की कोशिश करते हुए नजर आए थे।
परेश रावल ने अपनी गुजरात में रैलियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राहुल गांधी को जमकर न केवल लताड़ा बल्कि ये तक कह डाला कि ”अगर दम है तो नरेंद्र मोदी की तरह नवरात्र के व्रत रखकर दिखाओ।” सबको ही पता होगा कि परेश रावल अहमदाबाद ईस्ट बीजेपी सांसद हैं।
परेश रावल की संपत्ति 80 करोड़ के मालिक हैं
परेश रावल ने अपनी अदाकारी से सबका दिल जीता है। वह अपने फैन्स के दिलों में हमेशा ही बसे रहेंगे। परेश रावल ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का काफी मनोरंजन भी किया है।
परेश रावल की कुछ फिल्में ऐसी हैं कि अगर हम वह फिल्में रोज भी देखें तो हम बिल्कुल भी बोर नहीं होंगे उन्होंने इतनी अच्छी एंक्टिग कि हैं कि हम क्या बात करें। अब तो परेश रावल ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया है लेकिन उनके फैन्स आज भी उनकी आने वाली फिल्मों का इंतजार करते हैं।
परेश रावल की जिंदगी से जुड़े कुछ रोचक बातें आज हम आपको बताएंगे जो आप शायद ही जानते होंगे। परेश रावल ने साल 2014 के आम चुनावों में बीजेपी के टिकट से अपनी जीत दर्ज कराई थी।
चुनावों में सबमिट किए गये एक एफिडेविट में उन्होंने खुद बताया कि वो करीब 80 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।
परेश रावल की पत्नी मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी हैं
परेश रावल की पत्नी स्वरूप रावल इतनी खूबसूरत हैं कि वह अपनी खूबसूरती से बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हिरोइनों को टक्कर देती हैं बल्कि घर चलाने में अपने पति की मदद भी करती हैं।
आप में से बहुत कम लोगों को यह पता होगा कि स्वरूप रावल प्लेटाइम क्रिएशन नाम की एक बड़ी कंपनी की मालिक हैं। परेश रावल की पत्नी स्वरूप रावल ने पूर्व फेमिना मिस इंडिया का टाइटल अपने नाम पर साल 1979 में खिताब अपने नाम करा लिया था।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App











