कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच जहां पहले से ही लगातार बुरी खबरें सामने आ रही हैं तो इस बीच कई फिल्मी सितारों की मौत की अफवाहों ने लोगों को डरा दिया है। मुकेश खन्ना से लेकर किरण खेर तक कई सितारों की मौत की अफवाहों ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड स्टार परेश रावल का भी नाम जुड़ गया है। हाल ही में एक ट्विटर एकाउंट पर फिल्म स्टार परेश रावल की मौत को लेकर पोस्ट किया गया। इस पोस्ट में लिखा था, ‘परेश रावल जी, फिल्म इंडस्ट्री के एक सदस्य की मौत शुक्रवार सुबह 7 बजे हो गई।’

देखते ही देखते यह पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया। परेश रावल भी अपने निधन की झूठी अफवाह को देख हैरान रह गए और उन्होंने इस पर बड़ा ही मजेदार रिऐक्शन दिया। परेश रावल ने ट्विटर पर अपने निधन की अफवाह वाले वायरल पोस्ट को कोट करते हुए लिखा, ‘गलतफहमी के लिए खेद है क्योंकि मैं तो आज सुबह 7 बजे सोया था।’

जबकि कुछ लोगों ने इस तरह की ट्वीट्स के जरिए अफवाह फैलाने वालों पर नाराजगी जताई है। एक इंटरनेट यूजर ने गुस्सा दिखाते हुए लिखा कि इस तरह के अकाउंट के खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाना चाहिए।

हाल ही मुकेश खन्ना के निधन की झूठी अफवाह फैली। कई यूजर्स तो उनके निधन को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने लगे। तब मुकेश खन्ना को सफाई देने सामने आना पड़ा। उन्होंने अपने निधन की खबरों को अफवाह बताया और कहा कि वह एकदम ठीक हैं।


Download Android App
Download iOS App



