अभिनेता परेश रावल के बेटे आदित्य रावल करने जा रहे है ‘बमफाड़’ बॉलीवुड डेब्यू

Summary :

जाने माने चरित्र अभिनेता परेश रावल के पुत्र आदित्य रावल बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। आदित्य रावल फिल्म ‘बमफाड़’ से बॉलीवुड में एंट्री करेंगे।

बॉलीवुड के जाने माने चरित्र अभिनेता परेश रावल के पुत्र आदित्य बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। आदित्य रावल फिल्म ‘बमफाड़’ से बॉलीवुड में एंट्री करेंगे। इस फिल्म में शालिनी पांडे उनके अपोजिट रोल में नजर आएंगी।

आदित्य रावल

फिल्म को अनुराग कश्यप प्रेजेंट कर रहे हैं जबकि रंजन चंदेल फिल्म को निर्देशित करेंगे। अनुराग कश्यप ने कहा,‘‘रंजन राइटर और एसिसटेंट के रूप में लंबे समय से सहयोगी रहे हैं।

आदित्य रावल

प्रोड्यूसर अजय राय और मैंने गुलाल और देव डी जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। इस प्रोजेक्ट में मैं अजय, प्रदीप कुमार और एलन मैकेलेक्स के साथ पूरी तरीके से शामिल हूं।’’

आदित्य रावल

फिल्म के निर्देशक अजय ने कहा, बमफाड़ के लिए आदित्य और शालिनी बेस्ट च्वॉइस हैं। हमने कई अनुभवी कलाकरों से मुलाकात की लेकिन अंत में इन्हीं पर रुक गए।

आदित्य रावल

शालिनी ने साउथ की कई फिल्में की हैं लेकिन लीड रोल में ये पहली हिंदी फिल्म होगी। आदित्य फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं। उनके मां-पापा दोनों जाने-माने कलाकार हैं।

आदित्य रावल

इस फिल्म को फ्लोर पर लाने से पहले एक महीने की वर्कशॉप की थी। दोनों ही बहुत अच्छे एक्टर हैं और प्रोजेक्ट में काफी इंवॉल्व हैं। अनुराग कश्यप ने दोनों कलाकारों की काफी तारीफ की है और कहा है की ये डेब्यू शानदार रहेगा।

आदित्य रावल

ये एक प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है। इसकी कहानी इलाहाबाद पृष्ठभूमि की है। बमफाड़ शब्द उत्तर भारत में बहुत फेमस है। ये शब्द हमारे फिल्म के कैरक्टर्स और उनके बारे में बताता है।

भगवान से ढेरों प्रार्थनाओं के बाद मिली है करीना जैसी माँ : सारा अली खान

Desk Team