Parineeti Chopra ने ससुराल में मनाई पहली दिवाली, सामने आई सेलिब्रेशन की फोटोज़

Summary :

Parineeti Chopra Diwali Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इसी साल सितंबर से फेरे लिए थे। शादी के बाद ये कपल ज्यादा से ज्यादा एक-दूसरे के साथ अपना वक्त गुजार रहा है। परिणीति इन दिनों अपने ससुराल दिल्ली में ही रह रही हैं। अब इस कपल ने 12 नवंबर को शादी के बाद अपनी पहली दिवाली सेलिब्रेट की है, जिसकी एक झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की है। परिणीति और राघव की पहली दिवाली परिणीति और राघव शादी के बाद एक के बाद एक फेस्टिवल सेलिब्रेट कर रहे है। हाल ही में इस कपल ने करवा चौथ मनाया…

Parineeti Chopra Diwali Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इसी साल सितंबर से फेरे लिए थे। शादी के बाद ये कपल ज्यादा से ज्यादा एक-दूसरे के साथ अपना वक्त गुजार रहा है। परिणीति इन दिनों अपने ससुराल दिल्ली में ही रह रही हैं। अब इस कपल ने 12 नवंबर को शादी के बाद अपनी पहली दिवाली सेलिब्रेट की है, जिसकी एक झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

परिणीति और राघव की पहली दिवाली

परिणीति और राघव शादी के बाद एक के बाद एक फेस्टिवल सेलिब्रेट कर रहे है। हाल ही में इस कपल ने करवा चौथ मनाया था और अब दिवाली भी एक साथ सेलिब्रेट की। 13 नवंबर को परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम दिवाली जश्न की तीन तस्वीरे शेयर की, जिसमें वह पति के साथ रोमांटिक होती नजर आ रही हैं।

राघव और परिणीति की ट्विनिंग

दिवाली के मौके पर राघव और परिणीति ने ट्विनिंग की। परिणीति इस खास मौके पर जहां मैरून कलर की शिमरी साड़ी में नजर आई तो वहीं, राघव ने ब्लैक और मैरून कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। शादी के बाद इस कपल ने अपनी पहली दिवाली को परिवार से साथ दिल्ली में सेलिब्रेट किया। इन फोटो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, माई होम।

परिणीति ने प्यार भरे अंदाज में पति को किया था विश

राघव ने शनिवार को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर परिणीति ने इंस्टाग्राम डेटिंग लाइफ की कुछ पुरानी तस्वीरों को साझा करते हुए बधाई दी थी और कैप्शन में लिखा था, तुम भगवान द्वारा मुझे दिया गया सबसे अच्छा उपहार हो, मेरी रागाई।

 

 

मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।