पार्टी गीत सदाबहार होते हैं : मीत ब्रदर्स

Summary :

NULL

 मीत ब्रदर्स के रूप में पहचाने जाने वाले संगीतकार-गायक मनमीत सिंह और हरमीत सिंह पार्टी गीतों को सदाबहार और तनाव से दूर रहने का शानदार तरीका मानते हैं।  ‘बेबी डॉल’, ‘चिटियां कलाइयां’ और ‘पार्टी तो बनती है’ जैसे गीतों से पहचान बना चुके मीत ब्रदर्स ने बुधवार को नया गीत ‘यारी वे’ जारी किया। पार्टी गीत के रूप में इसका प्रचार किया गया।  नव वर्ष से पहले पार्टी गीत बनाए जाने के बारे में पूछे जाने पर मीत ब्रदर्स ने एक साक्षात्कार में आईएएनएस से कहा, ‘पार्टी गीत हमेशा सदाबहार होते हैं।

ये गीत तनाव दूर करने वाले होते हैं, क्योंकि इस पर डांस करते हैं और सभी अपनी परेशानियां भूल जाते हैं। ये मजेदार होते हैं।’  उन्होंने कहा, ‘हमें पार्टी गीत बनाने में मजा आता है, क्योंकि ये खुशियां लाते हैं।’  दूसरे और रोमांटिक गीत कभी-कभी उदास और दुखद लग सकते हैं।  उन्होंने कहा कि उन्हें प्रतियोगिता से डर लगता है। उन्होंने कहा, ‘हम प्रतियोगिता को लेकर कभी चिंतित नहीं हुए। बाजार में बहुत से गीतों की बाढ़ है, लेकिन यहां हमेशा अच्छे गीतों के लिए जगह है। ‘यारी वे’ बहुत अलग और खूबसूरत गीत है। इसमें नया साउंड है, जो आपने हिन्दी गीतों में नहीं सुना होगा।’

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट

Desk Team