ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में आएंगी नजर, शाहिद कपूर से है खास कनेक्शन

Summary :

पश्मीना रोशन बॉलीवुड में आने से पहले ही अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर सुर्खियों में बना रहती है. अब स्टॉर किड शाहिद कपूर की फिल्म ‘इश्क विश्क’ के सीक्वल से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है.

बॉलीवुड सुपरस्टार
ऋतिक रोशन की कजिन सिस्टर
पश्मीना रोशन अब उनके बाद रोशन फैमली से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने
जा रही हैं।
पश्मीना रोशन ने
भले अभी अपना बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है लेकिन वह अपने स्टाइलिश लुक को लेकर
अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं।
 पश्मीना की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन
फॉलोइंग हैं। अब खबर आ रही है कि यंग एंड टैलेंटेंड पश्मीना रोशन जल्द ही शाहिद
कपूर की डेब्यू फिल्म इश्क विश्क के सीक्वल से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।

इस बात की जानकारी खुद पश्मीना ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की
है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पश्मीना ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो की
शुरुआत में देखा जा सकता है कि 2003 में सच्चा प्यार मिला था, अब 2023 में प्यार
का नया डोज देखने के लिए तैयार हो जाए। जिसके बाद फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की
फोटो आती है।

इस फिल्म में पशमीना के अलावा रोहित सराफ, जिब्रान खान और नैला ग्रेवाल अहम रोल में हैं। सामने आए नामों में से जहां
पहले ही तीन एक्टर्स ने अपनी एक्टिंग का नमूना सभी के सामने पेश किया है। वहीं ऋतिक की कजन सिस्टर 
पश्मीना रोशन पहली बार बिग स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं।

पश्मीना ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मुझे ऐसा लग रहा है बरसों की कड़ी मेहनत का फल मिल रहा हैl मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं, नर्वस भी हूंl यह मेरा पहली बार
ऑनस्क्रीन डेब्यू होगा।
” इसके आगे
उन्होंने लिखा,
“आज के समय में जब रिश्ते
ऐप्स और चैट्स की दुनिया में सिमट कर रह गए हैं
, तो आप समझ ही सकते है कि
प्यार को अपग्रेड की जरूरत है। इश्क विश्क रिबाउंड। मूव ऑन करने का समय आ गया है।
”

बता दें कि फिल्म की कहानी में सोशल मीडिया का काफी अहम भाग होने वाला है।  इसमें रिश्तों को
ऐप पर पाने-खोने के बारे में बताया जाएगा
l फिल्म का नाम इश्क-विश्क
रिबाउंड होगा
l इसमें आज की जनरेशन की कहानी को बताया जाएगाl  इस फिल्म का पहला भाग इश्क विश्क साल
2003 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहिद कपूर और अमृता राव ने जबरदस्त एक्टिंग
की थी।

Desk Team