Shah Rukh Khan का 32 साल पुराना सपना हुआ पूरा, Pathaan को लेकर एक्टर ने खोले कई राज

Summary :

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपनी अपकमिंग पठान को लेकर लगातर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में शाहरुख खान का एक वीडयो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

बॉलीवुड में किंग ऑफ रोमांस के नाम से मशहूर शाहरुख खान चार साल बाद अपनी मच-अवेटेड फिल्म पठान से बिग स्क्रीन पर वापसी करने जा रहे हैं। ‘कुछ कुछ होता है’ ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ और ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी अनगिनत फिल्मों ने शाहरुख को रोमांस का बादशाह बनाया है। मगर इतने सालों बाद अब एक्टर ने खुलासा किया है कि वो कभी रोमाटिंक हीरो बनना ही नहीं चाहते थे।
कब रिलीज होगी पठान
इन दिनों शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं। वॉर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने ही पठान को डायरेक्ट किया है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अलग ही क्रेज बना हुआ है।
शाहरुख खान का वीडियो 

मगर इसी बीच इंटरनेट पर शाहरुख खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं जिसमें वह अपने 32 साल पुराने सपने के सच होने का जिक्र करते दिखाई दे रहे हैं। यशराज फिल्म्स ने ट्वीटर पर अपनी फिल्म पठान के लीड एक्टर शाहरुख खान का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपनी फिल्‍म ‘पठान’ से जुड़े कुछ सवालों के जवाब देते नजर आ रहे हैं।
32 साल पुराना सपना 
इस वीडियो में शाहरुख ने कहते हैं कि, ‘मैं 32 साल पहले फिल्म इंडस्ट्री में एक एक्शन हीरो बनने आया था, लेकिन मैं नहीं बन पाया क्योंकि उन्होंने मुझे एक रोमांटिक हीरो बना दिया। मैं सिर्फ एक्शन हीरो बनना चाहता था, मेरा मतलब है कि मैं डीडीएलजे से प्यार करता हूं और मैं राहुल, राज और उन सभी अच्छे लड़कों को चाहता हूं, लेकिन मैं हमेशा सोचता था कि मैं एक एक्शन हीरो हूं, इसलिए मेरे लिए यह मेरा सपना साकार होने जैसा है।’
पठान में शाहरुख का रोल
वहीं फिल्म पठान में अपने कैरेक्टर के बारे में बोलते हुए किंग खान ने कहा कि ‘पठान एक सीधा-सादा लड़का है, बहुत सारी मुश्किल चीजें करता है और मुझे लगता है कि वह शरारती है, वह टफ है लेकिन वह इसका दिखावा नहीं करता है। वह भरोसेमंद है, वह ईमानदार हैं और मुझे लगता है कि वह पूरी तरह से भारत को अपनी मां के रूप में देखता हैं।’
दीपिका और जॉन के साथ काम का अनुभव
इसी के साथ शाहरुख अपने को-एक्टर्स दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की तारीफों के भी पुल बांधते नजर आए। उन्होंने दीपिका के लिए कहा कि बेशरम रंग के लिए दीपिका जैसा ही कोई चाहिए था, जो एक्शन भी कर सकें। वहीं जॉन के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, जॉन बहुत ही शर्मीला लड़का है, पर वो काफी मेहनती है।’

Desk Team