भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा शाखा के एक कार्यकर्ता के हत्या की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस मामले में कथित रूप से शामिल दो संदिग्धों के बारे में सूचना देने वालों को नकद ईनाम देने की घोषणा की है। गौरतलब है कि 26 जुलाई की रात दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्लारे में पोल्ट्री की एक दुकान के सामने उसके मालिक प्रवीण नेट्टारू की हत्या कर दी थी।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने इस मामले में बंटवाल तालुक स्थित कोदाजे के मोहम्मद शरीफ (53) और नेक्कीलदी इलाके के रहने वाले के ए मसूद (40) के बारे में जानकारी देने वालों को 5-5 लाख रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है। बताया जाता है कि दोनों आरोपी प्रतिबंधित समूह पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सदस्य थे।
एजेंसी के सूत्रों ने कहा कि आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उनके अनुसार, जिन लोगों को इस संबंध में कोई जानकारी है, वे बेंगलुरु में एनआईए के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इससे पहले एनआईए ने नवंबर 2022 में चार संदिग्ध, बेल्लारे के एस मोहम्मद मुस्तफा, कोडागु जिले के मडिकेरी के एमएच तुफैल, कल्लुमुत्लुमाने के एमआर उमर फारूक और बेल्लारे के अबूबकर सिद्दीक पर कुल 14 लाख रुपये नकद पुरस्कार की घोषणा की थी।


Download Android App
Download iOS App



