Pati Patni Aur Woh Do का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, दूसरे दिन भी बेहतर परफॉर्म नहीं कर पाई फिल्म

Summary :

Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection: फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ को रिलीज हुए अब दो दिन हो गए हैं और इसे दर्शकों से मिक्स्ड रिव्यूज मिल रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का प्रदर्शन एवरेज ही कहा जा सकता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि फिल्म ने पहले दो दिनों में कितना कलेक्शन किया है। Box Office Collection: दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया। इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 16% रही और ये 6717 शोज़ में रिलीज़ हुई। पहले…

Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection: फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ को रिलीज हुए अब दो दिन हो गए हैं और इसे दर्शकों से मिक्स्ड रिव्यूज मिल रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का प्रदर्शन एवरेज ही कहा जा सकता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि फिल्म ने पहले दो दिनों में कितना कलेक्शन किया है।

Box Office Collection: दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection
Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection (Source: Social Media)

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया। इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 16% रही और ये 6717 शोज़ में रिलीज़ हुई। पहले दिन फिल्म ने 4 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन कलेक्शन में बढ़त देखी गई और दो दिनों में फिल्म का टोटल कलेक्शन 9.75 करोड़ हो गया।

Pati Patni Aur Woh Do Overseas Collection: ओवरसीज़ मार्केट का हाल

Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection
Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection (Source: Social Media)

विदेशों में फिल्म को ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। दूसरे दिन फिल्म ने ओवरसीज़ मार्केट में 1 करोड़ का कलेक्शन किया, दो दिन में फिल्म का ओवरसीज़ टोटल कलेक्शन 2 करोड़ रहा है। इस तरह अगर हम टोटल कलेक्शन की बात करें तो वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 13.70 करोड़ की कमाई करी है।

Pati Patni Aur Woh Do News: फिल्म के स्टार कास्ट की जानकारी

Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection
Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection (Source: Social Media)

फिल्म में आयुष्मान खुराना लीड रोल में हैं। इसके अलावा तीन लीड एक्ट्रेसेस भी हैं: सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह और वामिका गब्बी। ट्रेलर में इन तीनों एक्ट्रेसेस को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। लेकिन सिनेमाघरों तक दर्शकों को ला पाने में ये एक्टर्स नाकामयाब दिखाई दे रहे हैं। अगर फिल्म की बात करें तो इसका निर्देशन मुदस्सर अज़ीज़ ने किया है और ये फिल्म एक ऐसे आदमी की कहानी पर बेस्ड है, जो कि शादी शुदा होने के बावजूद भी दो और लड़कियों के प्यार में पड़ा जाता है।

Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection: आयुष्मान खुराना के वर्क फ्रंट की जानकारी

Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection
Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection (Source: Social Media)

आयुष्मान को हाल ही में फिल्म ‘थामा’ में देखा गया था और अब वो ‘पति पत्नी और वो दो’ में नज़र आ रहे हैं। आने वाले समय में उनके पास तीन नई फिल्में हैं – ‘उड़ता तीर’, ‘ये प्रेम मोल लिया’ और ‘मुपापा’। इनमें से ‘उड़ता तीर’ अभी पोस्ट प्रोडक्शन में है।

Read More: Dhurandhar 2 हुई OTT पर रिलीज़, जानें किस प्लेटफॉर्म पर दिखेगा फिल्म का ‘रॉ और अनदेखा’ वर्जन?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।