अलग हुई पवित्र रिश्ता फेम ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी की जोड़ी, इस वजह से हुआ दुखद ब्रेकअप

Summary :

हिट टीवी शो पवित्र रिश्ता स्टार ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्ख़ियों में रहे है पर अब दोनों के बीच अलगाव की खबर आ रही है। दोनों की मुलाकात शो के सेट पर ही हुई थी और इसके बाद दोनों प्यार में पड़ गए थे लेकिन ये रिश्ता अब खत्म हो चुका है और दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली है।

हिट टीवी शो पवित्र रिश्ता स्टार ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्ख़ियों में रहे है पर अब दोनों के बीच अलगाव की खबर आ रही है। दोनों की मुलाकात शो के सेट पर ही हुई थी और इसके बाद दोनों प्यार में पड़ गए थे लेकिन ये रिश्ता अब खत्म हो चुका है और दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली है। 
करीबी सूत्रों का कहना है कि दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे पर बीते कुछ  समय से दोनों का रिश्ता काफी मुश्किलों से गुजर रहा था। दोनों के बीच चीजें ठीक न होने की वजह से दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है। इस ब्रेकअप की बात उनके कुछ करीबी दोस्तों को ही पता है और जानकारी के मुताबिक़ इस ब्रेकअप को करीब 1 महीने से अधिक समय हो गया है। 
बता दें, ऋत्विक इससे पहले आशा नेगी के साथ एक ही घर पर रह रहे थे पर ब्रेकअप के बाद उन्होंने अपना आशियाना अलग कर लिया है। ऋत्विक के स्पेन जाने से पहले दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था। आशा भी इस रिलेशनशिप से मूव ऑन कर चुकी है। 
पिछले साल 2019 में, मीडिया में ऐसी खबरें थीं कि ये कपल शादी के बंधन में बंधने की प्लानिंग कर रहे थे , लेकिन आशा और ऋत्विक दोनों ने इस खबर का खंडन किया था। आशा, ऋत्विक के परिवार के बहुत करीब है और मुश्किल वक्त से पहले तक दोनों के बीच सब कुछ बेहद शानदार चल रहा था। दोनों ने 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया।
नवंबर 2013 में, सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को स्वीकार करने के कुछ महीनों बाद, आशा और ऋत्विक ने सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो नच बलिए सीजन 6 में भाग लिया और विनर ट्रॉफी जीती थी। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और उम्मीद थी कि दोनों जल्द अपने रिश्ते को नेक्सट लेवेल पर ले जाने के लिए तैयार है। 
बता दें , आशा और ऋत्विक दोनों ही काफी समय से छोटे पर्दे से दूर हैं। इससे पहले  ऋत्विक जहां कई रियलिटी शो की मेजबानी करते दिखाई दिए, वहीं आशा को आखिरी बार शरमन जोशी के साथ एक वेब श्रृंखला में देखा गया था।

Ujjwal Jain