ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती पर वैसे तो पूरी दुनिया फिदा है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो फिर भी उन्हें ट्रोल कर ही देते हैं। आए दिन एक्ट्रेस ट्रोलर्स की निशाने पर आ जाती हैं। कभी उनके और अभिषेक बच्चन की लड़ाई के चलते तो कभी सास और ननद के साथ रिश्ते को लेकर। वहीं, अगर वो ससुर के साथ एक तस्वीर भी शेयर कर दें तो भी कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर ही देते हैं।

ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि ऐश्वर्या का ट्रॉल्लिंग से पुराना नाता हैं और ये नाता इस साल भी बरकरार है। दरअसल, अभी हाल ही में ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। इस दौरान वो बड़े ही खुश अंदाज़ में नज़र आई। साथ ही वो प्यार से अपनी बेटी का हाथ भी थामे दिखीं, लेकिन लोगों को उनकी खुशी बर्दाश नहीं हुई और सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सिलसिला शुरू हो गया।

आपको बता दें, जब मीडिया ने ऐश्वर्या को अपने कैमरा में कैप्चर किया तो उन्होंने ब्लैक आउटफिट पहना हुआ था और वहीं आराध्या लाइट पिंक टॉप में बेहद क्यूट लग रही थीं। पूरे कपड़े पहनने के बावजूद भी मां- बेटी की इस जोड़ी पर लोगों ने ताने कस ही दिए। वायरल वीडियो को देख नेटिजेंस ने ऐश्वर्या को हमेशा 11 साल की बेटी आराध्या के लिए ओवर प्रोटेक्टिव रहने के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया।
सिर्फ इतना ही नहीं, आराध्या के हेयर स्टाइल का भी मजाक उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। तो कोई आराध्या के चलने स्टाइल पर कमेंट करता दिखा। लेकिन सबसे ज़्यादा मज़ाक इनके कपड़ों का उड़ाया गया। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक शख्स ने लिखा, ‘क्या वो 11 साल की नहीं है? वो हमेशा पब्लिक प्लेस पर मां का हाथ क्यों पकड़ती है?’ तो किसी ने लिखा, ‘बेटी के साथ वो हर बार एक ही कपड़ों में क्यों होती है?’ एक महाशय कमेंट करते हैं, ‘मुझे लगता है पैरों में प्रॉब्लम है इसको, इसीलिए वो हाथ पकड़ती है।’







वहीं, ऐश का मज़ाक उड़ाते हुए एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा, ‘कोई ऐश्वर्या को ब्लैक टेंट्स और अनारकली से मुक्ति दो।’ तो किसी ने आराध्या के लिए लिखा, ‘हेयर स्टाइल चेंज करने की ज़रूरत है।’ तो कोई पूछता है, ‘ये भाग जाती है क्या? हर जगह हाथ पकड़के चलती है।’ एक ट्रोलर ने ऐश को मोटी तक कह दिया। आखिर में एक ट्रोलर ने लिखा, ‘क्या वो नॉर्मल नहीं चल सकते? एक तो ये एक्स्ट्रा हाथ पकड़ के चलना कितना ड्रामाटिक है, ऊपर से इस लड़की का वॉकिंग स्टाइल ओह गॉड.. गॉड नोज ये दोनों को प्रॉब्लम क्या है?’


Download Android App
Download iOS App



