स्मोकिंग करते हुए पाकिस्तानी एक्ट्रेस Saba Qamar की तस्वीरें हुईं लीक

Summary :

पाकिस्तानी अभिनेत्री Saba Qamar इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। वजह बनी है उनकी लीक हुई सोशल मीडिया पर तस्वीरें। इन तस्वीरों में इरफान खान स्टारर फिल्म

पाकिस्तानी अभिनेत्री Saba Qamar इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। वजह है उनकी लीक हुई सोशल मीडिया पर तस्वीरें। इन तस्वीरों में इरफान खान स्टारर फिल्म हिंदी मीडियम की अभिनेत्री सबा सिगरेट पीती हुई दिखाई दें रही हैं। बता दें कि एक्टे्रस व्हाइट शर्ट में दिखाई दे रही हैं। और अपने फोटोशूट के लिए तैयार हो रही हैं। बिहाइंड-द-सीन फोटो में उन्होंने हाथ में सिगरेट पकड़ी हुई है। इसी वजह से उनकी बहुत आलोचना हो रही है। ट्विटर पर यूजर्स उनपर भड़ास निकाल रहे हैं।

https://instagram.com/p/BlZ_kBUn7_b/?utm_source=ig_embed

ये सब कह रहे यूजर्स

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कई तरह की टिप्पणियां सब को लेकर की हैं। मोहसिन नाम के शख्स ने कहा कि सिगरेट की इनकी जिंदगी है और यही Saba Qamar है। एक और यूजर ने लिखा कि ये देखो ये एक्ट्रेस पर्दे के पीछे क्या करती हैं। एक अन्य ने लिखा कि देखिए पैसा कमाने के लिए ये कितना गिर सकती हैं। एक और कमेंट सबा को लेकर किया गया कि इसके पास पहनने को अब पूरे कपड़े भी नहीं बचे हैं। तय्यब नाम के शख्स ने लिखा, ये भी माहिरा के रास्ते पर हैं क्या इन्हें मुसलमान कहा जाए।

पाकिस्तान की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस

बता दें  34 वर्षीय सबा कमर की गिनती पाकिस्तान की मोस्ट पॉपुलर और सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में होती है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो ‘मैं औरत हूं (2005)’ के जरिए की थी। Saba Qamar ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2017 में आई फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ के जरिए की।

https://www.instagram.com/p/Bhe_ikEn4Lf/?utm_source=ig_embed

इरफान खान स्टारर यह फिल्म सुपरहिट साबित हुईं। Saba Qamar वहीं अभिनेत्री हैं जिन्होंने कभी एक रियलिटी शो में पाकिस्तान की पोल खोली थी। सबा कमर ने कहा था कि ‘पाकिस्तान जो एक पाक जमीन मानी जाती है, जिसके हम नारे भी लगाते हैं पाकिस्तान जिंदाबाद। लेकिन जब हम बाहर के मुल्कों में जाते हैं और जिस तरह से हमारी चेकिंग होती है मैं आपको बता भी नहीं सकतीं।’

‘मुझे बहुत शर्मिंदगी होती है कि जब आपकी एक-एक चीज की चेंकिंग होती है।’एक वाकये का जिक्र करते हुए सबा ने कहा था कि’ मुझे याद है जब मैं शूटिंग के लिए टिबलिसी गई थी, मेरे साथ मेरा क्रू था इंडियन वह सब निकल गया और मुझे रोक लिया। मेरा जो पासपोर्ट था वह पाकिस्‍तान का था।

मेरी इनवेस्‍टिगेशन हुई, इंटरव्‍यू हुआ और उसके बाद मुझे जाने दिया गया। उस दिन मुझे एहसास हुआ कि ये इज्जत है हमारी, ये पोजीशन है, हम दुनिया में कहां स्टैंड करते हैं।’

Desk Team