सिद्दू मूसेवाला की मौत ने सबको एक घेरा धक्का पहुंचाया है। कई सेलिब्रिटीज की जान को लेकर खतरे की आशंका जताई जाने लगी। इनमे सबसे ऊपर नाम बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान का आने लगा। दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एकबार फिर सलमान खान को धमकी दी थी। इसको लेकर मुंबई पुलिस की एक टीम सोमवार को सलमान खान के घर पूछताछ के लिए पहुंची।

पुलिस सुरक्षा की समीक्षा करके बाहर निकल आई है। हालांकि मुंबई पुलिस ने इसे रूटीन प्रक्रिया बताया है। बता दें कि मुंबई पुलिस की एक टीम जल्द पंजाब जा रही है, जहां वह सलमान खान केस मामले में पूछताछ करेगी।

बता दें कि सलमान खान के पिता सलीम खान को पार्क में एक लेटर मिला था, जिसमें लिखा था कि- ‘तुम्हारा हाल भी मूसेवाला जैसा कर देंगे।’ इस घटना के बाद से सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। जिसके बाद खबर आई कि सलमान खान के घर की रेकी की गई है, हालांकि पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।’

रेकी करने वाले शख्स से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। पंजाब पुलिस के डीजीपी ने इस बात की जानकारी दी है कि कपिल पंडित नाम के शख्स ने बताया है कि सचिन बिश्नोई और संतोष यादव के साथ मिलकर लॉरेंस बिश्नोई के आदेश पर, उसने सलमान खान के घर की रेकी की थी। सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद से पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी थी।


Download Android App
Download iOS App



