पूजा भट्ट ने नेपोटिज्म पर कंगना रनौत को फटकार लगाते हुए कहा-हमने किया था आपको लॉन्च

Summary :

फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म पर तीखी बहस सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से लगातार छिड़ी हुई है। बॉलीवुड में चल रहे भेदभाव पर कई सेलेब्स ने खुलकर अपनी बात कही है।

फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म पर तीखी बहस सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से लगातार छिड़ी हुई है। बॉलीवुड में चल रहे भेदभाव पर कई सेलेब्स ने खुलकर अपनी बात कही है। इसी बीच नेपोटिज्म पर अपनी बात बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने रखे हैं। ट्विटर पर कई ट्वीट करके पूजा ने अपने विचार रखे। पूजा के ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
 
पूजा भट्ट ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा, इस समय के हॉट टॉपिक नेपोटिज्म के बारे में बोलने के लिए मुझे कहा गया। जिसके बारे में लोग गुस्से में है। एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो उस परिवार से संबंधित है, जो नए टैलेंट एक्टर्स, म्यूजिशियन और टेक्निशियनों को लांच करता है। मैं केवल हंस सकती हूं और इसकी कल्पना कर सकती हूं। 
पूजा ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, एक समय ऐसा था, जब भट्ट परिवार पर स्थापित एक्टर्स के खिलाफ कुछ करने का आरोप लगाया गया था और केवल नए एक्टर्स के साथ काम करने और बड़े सितारों के पीछे ना भागने के लिए छोटा महसूस कराया जाता था। और आज वहीं लोग नेपोटिज्म कार्ड खेल रहे हैं? गूगल और ट्वीट करने वाले लोग बोलने से पहले सोचते नहीं हैं। 

पूजा भट्ट ने अपने ट्वीट में कंगना रनौत पर भी बात करते हुए कहा, और कंगना रनौत के लिए। वह बहुत प्रतिभाशाली हैं, अगर उन्हें विशेष फिल्म्स के द्वारा ‘गैंगस्टर’ फिल्म के जरिए लॉन्च नहीं किया जाता। हां अनुराग बसु ने उन्हें खोजा, लेकिन विशेष फिल्म ने उनकी प्रतिभा पहचानी और फिल्म में निवेश किया। यह कोई छोटा करतब नहीं था। उनके सभी प्रयासों के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 

पूजा भट्ट ने अपने अन्य ट्वीट में लिखा, तो ये नेपोटिज्म शब्द से किसी और को जलील करने की कोशिश करो दोस्तों। वह लोग जिन्होंने दशकों से फिल्मों का रास्ता हमारे द्वारा दिए गए स्प्रिंगबार्ड के जरिए ढूंढ़ा, जानते हैं कि हम किसके लिए खड़े होते हैं और अगर वह भूल गए हैं, तो वह उनकी ट्रेजडी है. हमारी नहीं। सोशल मीडिया पर पूजा भट्ट के सभी ट्वीट काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं और इस पर लोगों ने भी अपने रिएक्शंस दिए हैं। 

Desk Team