बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री काफी लंबे समय के बाद सिनेमा जगत में वापसी करने वाली हैं। इन्होंने अपनी आखिरी फिल्म वीरगति सलमान खान के साथ की थी। अब पूजा डडवाल फिल्म शुक्राना में दिखाई देंगी। उन्होंने 5 फरवरी यानी कल शुक्राना का पोस्टर लॉन्च के लिए एक फोटोशूट भी करवाया है। फिल्म का निर्देशन एंव लेखन सुरिंदर सिंह कर रहे हैं। पूजा डडवाल को तपेदिक से लड़ाई के वक्त सलमान खान से सहायता मिली है।

एक्टर ने अपनी संस्था बीइंग ह्यूमन के माध्मय पूजा की मदद करी है। इतना ही नहीं पूजा ने सलमान खान और उनकी संस्था द्वारा सहायता करने और गंभीर चिकित्सा हालत में सहायता करने के लिए तह दिल से शुक्रिया भी किया है।

वहीं अभिनेत्री का फिल्मों में अपनी वापसी को लेकर कहना है शुक्राना के निर्देशक सुरिंदर सिंह ने यू ट्यूब पर मेरी वीडियो देखी है और मुझे इस कहानी को करने के लिए कहा गया है। सुरिंदर सिंह और फिल्म निर्माता विकास जौली से मिलने के बाद मैंने इस प्रोजेक्ट को करने के लिए हां बोला है।

फिल्म शुक्राना को पूरा कर लेने के बाद हम एक फीचर फिल्म करने की भी तैयारी कर रहे है। इस फिल्म का नाम ए ब्यूटीफुल वाइफ होगा। अभिनेत्री ने आगे कहा कि अभिनय उनका पहला प्यार है और वो अपनी लाइफ में आगे भी सिर्फ और सिर्फ अभिनय ही करते रहना चाहती हैं। वो एक नहीं बल्कि कई सारे तरह के किरदार भी निभाना चाहती है। वैसे पूजा का मन एक नकारात्मक रोल प्ले करने का भी है।

अभिनेत्री पूजा के साथ फिल्म शुक्राना में काम करने को लेकर निर्माता विकास जौली का कहना है शुक्राना ईश्वर को शुक्रिया अदा करने का एक बेहतरीन तरीका है। जब मुझे इस फिल्म के विषय और पूजा डडवाल की कहानी के बारे में मालूम हुआ तब मैंने भी इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी और फिल्म के निर्माण के लिए मैंने फौरान ही टीम का हिस्सा भी बन गया।

फिल्म शुक्राना की शूटिंग 21 फरवरी 2020 को शुरू होगी। इससे पहले पूजा और फिल्म की पूरी टीम अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचेंगे उसके बाद ही वह इस फिल्म पर काम करना शुरू करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



