बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपने शो बिग बॉस के अलावा इस साल रिलीज होने वाली अपनी अपकमिंग फिल्मों के चलते काफी ज्यादा व्यस्त चल रहे हैं। हाल ही में सलमान खान ने फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की घोषणा करी है। इस बीच सल्लू मियां के फैंस इस बात को जानने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित थे कि इस फिल्म में सलमान खान के साथ कौन सी हीरोइन रोमांस करते दिखाई देंगी।

अब यह बात साफ होते हुए कंफर्म हो गया है कि सलमान खान के साथ फिल्म में कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े सलमान खान के अपोजिट नजर आएंगी। बता दें कि ये पहली बार होगा जब पूजा हेगड़े और सलमान खान एक साथ बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करेंगे।

मशहूर फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला ने एक इंटरव्यू में बताया है कि मैं पूजा हेगड़े के साथ हाउसफुल 4 में काम कर चुका हूं। वो इस फिल्म के किरदार के लिए एकदम सही है। पूजा हेगड़े एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक अच्छी स्क्रीन प्रेजेंस भी हैं।

सलमान और उनकी जोड़ी पर्दे पर काफी अच्छी बनेगी। इसके साथ ही फिल्म में एक प्रवेश जोड़ी के साथ एक फ्रेश चेहरा भी दर्शकों को देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म के बारे में आगे बात करते हुए साजिद नाडियाडवाला ने बताया कि ये फिल्म हम ईद पर रिलीज करेंगे।

सूत्रों के हवाले से इस फिल्म में पूजा हेगड़े का रोल एक छोटे शहर की लड़की का होने वाला है। साथ ही सलमान खान और पूजा के बीच एक लव स्टोरी देखने को मिल पाएगी।

फिल्म सलमान खान अपनी राधे द मोस्ट वॉन्टेड भाई की शूटिंग में थोड़ा बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर लेने के बाद वो कभी ईद कभी दिवाली पर काम करना शुरू करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



