चीन कोरोना वायरस के मरीजों पर कर रहा है जुल्म, महिला को कैदी की तरह किया गया बॉक्स में बंद

Summary :

कोरोना वायरस जैसी खतरनाक बीमारी को रोकने के लिए चीन हर महत्‍वपूर्ण कदम उठाने से पीछे नहीं हट रही है। चीन में अब तक 900 से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो चुकी है।

कोरोना वायरस जैसी खतरनाक बीमारी को रोकने के लिए चीन हर महत्‍वपूर्ण कदम उठाने से पीछे नहीं हट रही है। चीन में अब तक 900 से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो चुकी है। कोरोना वायरस से लगभग 40,171 लोग चीन में संक्रमित हैं तो वहीं चिकित्सकों की निगरानी में 187,518 लोग हैं। इसी बीच कई तरह की वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं जिसमें चीनी अधिकारी कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों के साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। 
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डिब्बे के अंदर एक कोरोना वायरस के मरीज को बंद करते हुए ट्रक में डालते दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही बॉक्स पर लॉक लगाया जाता है तो महिला चीखना शुरु कर देती है। वीडियो में महिला की चीखने की आवाजें साफ सुनाई दे रही हैं। 
वीडियो में देखा गया है कि सांत्वना देने की पूरी कोशिश महिला का पार्टनर कर रहा है लेकिन जैसे ही बॉक्स पर ताला लगाया जाता है वह जोर-जाेर से चीखना शुर हो जाती है। जो लोग कोरोना वायरस से पीड़ित हैं उन लोगों को चीन प्रशासन लग रख रहा है ताकि बाकी लोगों में यह ना फैले।
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक दूसरा वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें चीनी पुलिस एक महिला को कोरोना वायरस के शक में जबरन पकड़ती नजर आ रही है। पुलिस जबरन कार में से महिला को बाहर निकालते हैं और फिर उसे सड़क पर ही पुलिस अधिकारी छोड़ देते हैं। जिसके बाद उस महिला को ट्रांसपोर्ट वैन ले जाती है। 
ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे लोगों को घसीटकर उनके घरों से निकाला जा रहा है। हालांकि जबरदस्त प्रतिरोध भी लोगों ने इस दौरान किया है। 
सोशल मीडिया पर इन लीक वीडियो के बाद अब यह नतीजे लोग लगा रहे हैं कि कोरोना वायरस का असर दुनिया से छिपाने के लिए चीनी अधिकारी ऐसा कर रहे हैं। बता दें कि वुहान कोरोना वायरस का केंद्र है जिसे चीनी प्रशासन ने पूरी तरह से बंद किया हुआ है। किसी समय पर वुहान शहर व्यस्त रहने वालों की गिनती में आता था लेकिन अब वह किसी भुतहे बंगले की तरह वहां पर सन्नाटा छाया हुआ है। 

Desk Team