बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना पूजा हेगड़े ने बड़े ही कम समय में बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली हैं। एक्ट्रेस ने कई हिट फ़िल्में दी हैं। और उन साड़ी फिल्मों में उनके किरदार को भी खूब पसंद किया गया हैं। लेकिन वो कहते हैं न की कुछ पाने के लिए कुछ खोना भी पड़ता हैं। तो एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के ज़िन्दगी में भी कुछ ऐसा ही हुआ हैं जहां सफलता का स्वाद चखने के लिए एक्ट्रेस को कई उतार- चढ़ाव भी देखने को मिले। जिसके बारे में अभिनेत्री ने अपने एक इंटरव्यू में खुलकर बात भी की हैं।

एक्ट्रेस ने कही ये बात
एक बातचीत में पूजा में बताया कि “मेरे करियर का उच्चतम समय तब था जब मेरे पास लगातार छह हिट फिल्में थीं और यह आश्चर्यजनक था। लेकिन इससे पहले मेरे करियर का सबसे बुरा दौर तब था जब मेरे करियर की शुरुआत हुई। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि एक फिल्म से मैंने उड़ान भरी और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। यह ऐसा था जैसे एक फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और फिर एक साल ऐसा भी आया जब मेरे पास काम नहीं था।एक तेलुगू फिल्म ने आखिरकार मेरे लिए में काम किया और तब से, यह अद्भुत रहा है। वहीं, फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि मुझे लगता है कि हर फिल्म अपनी नियति के साथ आती है।

ये हैं एक्ट्रेस की वर्क फ्रंट

वही एक्ट्रेस की वर्क फ्रंट की बात करे तो पूजा जल्द ही दिसंबर में रणवीर सिंह के साथ सर्कस में नजर आएंगी। इसके अलावा उन्होंने सलमान खान के साथ अपनी फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। साथ ही वह तेलुगु में महेश बाबू के साथ एक फिल्म कर रही हैं। आपको बता दे की सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में पूजा सलमान की लीड एक्ट्रेस की भूमिका में नजर आने वाली हैं।


Download Android App
Download iOS App



