पूनम पांडे ने उड़ाया चीन का मजाक, शेयर किया ये मजेदार मीम

Summary :

पूनम पांडे ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वॉट्सऐप फॉरवर्ड शेयर किया है जो कि काफी मजेदार है। अब इस पर लोगों के फनी रिऐक्‍शन्‍स आ रहे हैं।

 कोरोना वायरस पूरी दुनिया में अपना कहर बरपा रहा है। इस खतरनाक वायरस ने अकेले भारत में ही हजारों लोगों की जान ले ली है। साल 2019 में जब कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा था तो मीडिया में ऐसी खबरें थीं कि कोरोना वायरस की शुरुआत चीन से हुई है। कई देशों ने भी चीन पर वायरस फैलना का आरोप भी लगाया है। ऐसे में भारत के लोग भी कोरोना वायरस के लिए चीन को जिम्मेदार मानते हैं और उसकी आलोचना भी करते रहते हैं। 
 वे रोजमर्रा की जिंदगी में होने वाली परेशानियों से जुड़े कई मजेदार मीम्‍स भी शेयर कर रहे हैं और अब इसमें मॉडल और ऐक्‍ट्रेस पूनम पांडे भी शामिल हो गई हैं। पूनम ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वॉट्सऐप फॉरवर्ड शेयर किया है जो कि काफी मजेदार है। इसमें लिखा है, ‘चाइनीज गवर्नमेंट ने वुहान के उस नागरिक का नाम जारी किया है जिसमें सबसे पहले वायरस का लक्षण मिला। उसका नाम Lay Lee Sub Kee है।’


उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर मीम साझा किया है। इस मीम में लिखा है, ‘चाइनीज सरकार ने वुहान के उस नागरिक का नाम जारी किया है जिसमें सबसे पहले वायरस का लक्षण मिला।’ पूनम पांडे ने इस मीम को साझा करते हुए बताया है कि उन्हें यह मीम व्हाट्सएप पर एक दोस्त ने भेजा है। सोशल मीडिया पूनम पर पांडे का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस ट्वीट तो पसंद कर रहे हैं।

इससे पहले पूनम पांडे अपने एक डांस वीडियो की वजह से चर्चा में थीं। उनके डांस के वीडियो को अभिनेत्री के पति सैम बॉम्बे ने अपने इंस्टाग्राम अकउांट पर साझा की थी। अभिनेत्री का डांस वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। आपको बता दें कि पूनम पांडे अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई बोल्ड वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिसके चलते बीते साल गोवा में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

Desk Team