एक्ट्रेस पूनम पांडे विवादों और अपनी मैरिड लाइफ में लड़ाई-झगड़े की वजह से खबरों में रहती हैं। माना जा रहा था की पूनम ने सैम बॉम्बे के संग शादी रचाई थी और शादी के दो हफ्ते बाद ही अलग हो गई थीं। पूनम ने सैम पर मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन बातचीत में पूनम ने शादी के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने कहा मेरी और सैम की शादी कभी लीगल नहीं थी। जिसकी वजह से वे उनसे डिवोर्स नहीं लेंगी।

पूनम पांडेय अपने पति से अलग तो रह रही हैं लेकिन उनके तलाक का सवाल तो उठता ही नहीं क्योंकि उनकी शादी कभी लीगल थी ही नहीं, जिससे तलाक होने की नौबत आए। साथ ही पूनम ने बताया कि वो अपने बच्चों के साथ काफी हैप्पी लाइफ एंजॉय कर रही हैं। शादी का अनुभव उन्होंने काफी दर्द भरा बताया साथ ही कहा उन्होंने अपनी शादी बचाने के लिए काफी एफर्ट डाले लेकिन पानी सिर के ऊपर जाने के बाद उन्होंने अलग रहना बेहतर समझा।

सभी जानते हैं कभी अपने विडियोज तो कभी झगड़े फसाद को लेकर पूनम मीडिया में चर्चा बटोरती आई हैं। ऐसे में उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि हां वो जानबूझ कर कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा बनती रही हैं। जिससे उन्हें फायदा मिला है और वो सबकी नजरों में आई हैं और आज कई लोग उन्हें सिर्फ कंट्रोवर्सी के चलते ही पहचानते हैं।

वहीं को फैंस अब स्क्रीन पर पूनम की सेक्सी अदाओं को देखने के इंतजार कर रहे हैं उनके लिए भी पूनम ने गुड न्यूज देते हुए कहा है उन्हें कई ऑफर मिले हैं ऐसे में वो जल्द किसी वेब सीरिज और म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने बताया कि करण जौहर की फिल्म में भी काम करने की ख्वाइश रखती हैं। अब ऐसे में वकाई देखना दिलचस्प होगा कि पूनम की विश को करण कब पूरा करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



