अपनी बोल्ड अदाओं की वजह से अक्सर सुर्खियां बटरोने वाली पूनम पांडे कई बार विवादों में भी आ चुकी हैं। ऐसे में बहुत बार उन्हें ट्रोलर्स का सामना भी करना पड़ा है। हाल ही में पूनम के साथ कुछ ऐसा ही हुआ जब वो अपने लुक को लेकर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। जी हां, उन्हें कई सोशल मीडिया यूजर्स उनकी ड्रेस को लेकर ट्रोल कर रहे हैं।

दरअसल, हाल ही में पूनम पांडे को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वो काले रंग के बॉडीसूट ड्रेस में दिखी। इसके साथ ही उन्होंने आंखों पर ब्लैक कलर के सन ग्लासेस लगाए हुए थे। पूनम की इन तस्वीरों को मशहूर सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीरों में अभिनेत्री का लुक काफी अलग दिख रहा है।
लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन…
अब पूनम पांडे की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। इस दौरान एक यूजर ने लिखा, इसको क्या हो गया है। दूसरे ने लिखा,पहली बार इतने कपड़े में देख रहा हूं। वहीं एक ने लिखा, स्टाइल के नाम पर अश्लीलता, बेहद ही बकवास। इन सबके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर पूनम पांडे को ट्रोल किया है।


पति पर लगाया था मारपीट का आरोप
वहीं इससे पहले पूनम पांडे अपने पति सैम बॉम्बे को लेकर चर्चा में थीं। दरअसल, पिछले महीने उनके पति सैम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। सैम बॉम्बे पर पूनम पांडे के साथ मारपीट करने का आरोप है। एक्ट्रेस की शिकायत के मुताबिक, पूनम की सैम से उनकी पहली पत्नी अलवीरा को लेकर लड़ाई हो गई थी।

इस दौरान सैम को गुस्सा आ गया और उन्होंने पूनम के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। पूनम पांडे ने अपने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे संग लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद गुपचुप शादी रचाई थी। दोनों बीते साल 10 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे।


Download Android App
Download iOS App



