जाने माने मशहूर कॉमेडियन के निधन पर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में पसरा सन्नाटा

Summary :

मशहूर कॉमेडियन सैयद बदरुल अब इस दुनिया में नहीं रहे, बीती शाम उनका निधन हो गया। उनके घर पर शोकाकुल परिजनों और करीबियों का जमावड़ा लग रहा है।

बॉलीवुड और टीवी जगत के लिए एक बुरी खबर सामने आयी है और इस घटना से कलाकारों की इंडस्ट्री में दुःख की लहर दौड़ गयी है। जी हाँ मशहूर कॉमेडियन सैयद बदरुल अब इस दुनिया में नहीं रहे, बीती शाम उनका निधन हो गया। उनके घर पर शोकाकुल परिजनों और करीबियों का जमावड़ा लग रहा है।

कॉमेडियन सैयद बदरुल

कॉमेडियन सैयद बदरुल उल काफी समय से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में काम कर रहे थे और हाल ही में उन्होंने देवों के देव महादेव में नंदी का रोल निभाया था। भगवान् शिव का ख़ास गण नंदी का किरदार निभा कर उन्होंने घर घर में अपनी पहचान बनायीं थी।

कॉमेडियन सैयद बदरुल

उनके निधन की खबर सामने आने के बाद से ही बॉलीवुड में काफी मातम का माहौल पसर गया है और लोग भी बड़े ही सदमे में है। आपको बता दें सैयद बदरुल ने फिल्म जोधा अकबर में मुल्ला दो प्याजा का किरदार निभाया था जिसे बेहद पसंद किया गया था।

कॉमेडियन सैयद बदरुल

इस रोल के बाद उन्हें काफी शोहरत मिली थी और साथ ही बॉलीवुड के साथ साथ टीवी इंडस्ट्री के भी कई प्रोजेक्ट उन्हें मिले थे। साथ ही बता दें सैयद बदरुल बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर केटेगरी का नेशनल अवार्ड भी जीत चुके थे।

कॉमेडियन सैयद बदरुल

ज्यादातर कॉमेडी किरदार करने की वजह से उन्हें लोग एक कॉमेडियन के तौर पर जानते थे पर उनमे हर किरदार निभाने की काबिलियत थी। आपको बात दें इस जाने माने कॉमेडियन का पूरा नाम सैयद बदरुल हसन खान बहादुर था और बॉलीवुड में इन्हे पप्पू पोलिस्टर के नाम से जाना जाता था।

कॉमेडियन सैयद बदरुल

सैयद बदरुल लखनऊ, यूपी के रहने वाले थे और अवध के दसवें नवाब, नवाब वाजिद अली शाह के परिवार से संबंधित थे। मशहूर कॉमेडियन और दिग्गज अभिनेता को सबसे पहले टीवी के ‘द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान’ नामक सीरियल में मैसूर के महाराजा के किरदार की वजह से पहचान मिली थी।

कॉमेडियन सैयद बदरुल

सोनू निगम की हालत हुई बेहद खराब, तस्वीर शेयर कर फैन्स को दी चेतावनी की कभी ..

Desk Team