जाह्नवी कपूर की इस लत से परेशान हुए पिता बोनी कपूर, व्हाट्सऐप चैट हुई वायरल

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी बहन खुशी कपूर के साथ ब्रिटेन में छुट्टियां बिता रही है पर उनके पिता उनसे काफी परेशान है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आये दिन किसी न किसी बात को लेकर सुर्ख़ियों में रहती है और इन दिनों फिल्‍म प्रोड्यूसर बोनी कपूर और दिवंगत ऐक्‍ट्रेस श्रीदेवी कपूर की बेटी बड़े अजीबोगरीब वाकये के लिए चर्चा में है।

जाह्नवी कपूर

फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी बहन खुशी कपूर के साथ ब्रिटेन में छुट्टियां बिता रही है पर उनके पिता उनसे काफी परेशान है।

जाह्नवी कपूर

जी हाँ इन दिनों सोशल मीडिया पर पिता बोनी कपूर और बेटी जाह्नवी कपूर की व्हाट्सअप चैट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। हैरानी की बात ये है की इस चैट के स्क्रीन शॉट को खुद जाह्नवी कपूर ने शेयर किया है।

जाह्नवी कपूर

चैट में मालूम पड़ रहा है की बोनी कपूर अपनी बेटी जाह्नवी कपूर की जिम अडिक्‍शन यानी जिम की लत से परेशान है। बोनी कपूर ने जाह्नवी कपूर को कोई काम बताया था जो उन्होंने पूरा नहीं किया और इस बात पर बोनी कपूर ने अखबार की कटिंग भेज कर उन्हें चेतावनी भी दी।

जाह्नवी कपूर

इस अखबार की कटिंग में जो लेख लिखा है उसकी हैडिंग है , ” क्या आपको एक्सरसाइज करने की लत है।” ये खबर एक स्टडी पर आधारित है जिसमे बताया गया है की फिटनेस गोल को हासिल करने के लिए ज्यादा वर्कआउट सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है’।

जाह्नवी कपूर

अपने पिता की इस चेतावनी पर जाह्नवी कपूर ने उन्‍हें रिप्‍लाई में एक इमोजी भेज दी। इस इमोजी में जाह्नवी अपना माथा पकडे हुए दिख रही है। अब इस चैट को शेयर कर जाह्नवी लोगों को क्या सलाह देना चाहती है ये तो वही जानती है पर फैंस इस स्क्रीनशॉट को खूब शेयर कर रहे है।

जाह्नवी कपूर

वहीँ अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर करण जौहर की अपकमिंग फिल्म ‘तख्त’ में बॉक्स ऑफिस पर जल्द अदाकारी का जलवा बिखेरती नजर आएँगी। इसके बाद जाह्नवी भारत की पहली महिला फाइटर पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक में बी काम कर रही है।

TRP की टॉप 10 लिस्ट में शामिल हुए ये सीरियल्स और शो,जानिए किसकी डूबी नैया

Desk Team