अभिनेता सूरज पंचोली तीन साल से इस खूबसूरत लड़की को कर रहे है डेट और किसी को खबर नहीं

Summary :

एक मैगज़ीन ने खुलासा किया है की सूरज पंचोली इन दिनों सुपरमॉडल और एक्ट्रेस लारिसा बोनसी के साथ रिलेशनशिप में है जो साउथ की एक फिल्म में भी नजर आ चुकी है।

बॉलीवुड अभिनेता सूरज पंचोली भले ही अपनी पहली फिल्म हीरो से बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल ना दिखा पाए हो पर उन्होंने अपने करियर शुरू होने से पहले ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी है।

सूरज पंचोली

जी हाँ आदित्य पंचोली के बेटे सूरज फिल्म एक्ट्रेस जिया खान के सुसाइड केस में खूब चर्चा में आये थे और रिपोर्ट्स के मुताबिक़ सूरज और जिया खान रिलेशनशिप में थे। सूरज पर आरोप था की की उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को आत्महत्या के लिए उकसाया था।

 

इस केस से सूरज को राहत तो मिली पर इसके बाद से सूरज पंचोली अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सजग हो गए और अपनी पर्सनल बातों को लेकर चुप्पी साध ली। जिया खान के बाद अपने रेलशनशिप को लेकर सूरज हमेशा चुप रहे।

Larissa Bonesi

बीते फिल्मफेयर इंटरव्यू में सूरज पंचोली ने ये तो कहा की उनकी जिंदगी में एक लड़की है पर उन्होंने नाम बताने से इंकार कर दिया पर अब ख़बरें आ रही है की ये साफ़ हो गया है की आखिर वो मिस्टरी गर्ल कौन है जिनके साथ सूरज इन दिनों रिलेशनशिप में है।

Larissa Bonesi

एक मैगज़ीन ने खुलासा किया है की सूरज पंचोली इन दिनों सुपरमॉडल और एक्ट्रेस लारिसा बोनसी के साथ रिलेशनशिप में है जो साउथ की एक फिल्म में भी नजर आ चुकी है। साथ ही लारिसा मॉडलिंग की दुनिया में अच्छी खासी पहचान रखती है।

Larissa Bonesi

हाल ही में सूरज पंचोली की गर्लफ्रेंड लारिसा हाल ही में टाइगर श्रॉफ के साथ एक डांस वीडियो में भी नजर आ रही है जिसका टाइटल Are You Coming’, है और ये वीडियो यूट्यूब पर काफी पसंद भी किया जा रहा है।

Larissa Bonesi

आपको बता दें टाइगर श्रॉफ और सूरज पंचोली असल जिंदगी में बेहद अच्छे दोस्त है। इसी वजह से टाइगर और लारिसा भी एक दुसरे को काफी अच्छे से जानते है।

देखिये लारिसा और टाइगर श्रॉफ का डांस विडियो : 

फिल्म टोटल धमाल के मूंगड़ा सांग पर लोगों का बरसा गुस्सा, सोनाक्षी को भी पड़ी लताड़

Desk Team