सनी देओल के बेटे करण देओल महंगी कार छोड़कर मेट्रो से सफर करने पर मजबूर !

Summary :

बीते दिनों करण देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमे ये सेलिब्रिटी पुत्र मेट्रो में सफर करते नजर आ रहे है।

बॉलीवुड में देओल परिवार से कई सारे कलाकार इंडस्ट्री में आये जिन्होंने अपनी शानदार अदाकारी से खूब शोहरत कमाई है। धर्मेद्र, सनी देओल , बॉबी देओल और अभय देओल जैसी शानदार अभिनेताओं के बाद अब सनी देओल के पुत्र करण देओल बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार है।

करण देओल

जी हाँ देओल परिवार की तीसरी पीढ़ी भी फिल्मों में करियर बनाने के लिए उतरने वाली है जिसकी शुरुआत कर रहे है करण देओल। करण अपने पिता सनी देओल के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘पल-पल दिल के पास’ में बतौर मुख्य अभिनेता काम कर रहे है।

करण देओल

फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग चल रही है और बीते दिनों करण देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमे ये सेलिब्रिटी पुत्र मेट्रो में सफर करते नजर आ रहे है। ये वीडियो वाकई हैरान कर देने वाला था।

करण देओल

आमतौर पर स्टारकिड्स को महंगी गाड़ियों से उतारते हुए देखा जाता है और इस वजह से करण देओल का मेट्रो में आम लोगों के साथ सफर करना लोगों के लिए किसी अचम्भे से कम नहीं था।

करण देओल

जैसे ही करण देओल का ये मेट्रो में सफर करने का वीडियो वायरल होने के बाद जब उनसे इस सफर के बारे में सवाल हुए तो उन्होंने बताया सुबह-सुबह के वक्त शहर में काफी ट्रैफिक होता है जिस वजह से वो शूटिंग में पहुँचने के लिए लेट हो जाते हैं।

करण देओल

इस वजह से करण अपनी गाड़ी की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट से ही जाना पसंद करते हैं। मेट्रो से सफर करने से करण उसमें फंसने से बच जाते हैं। करण देओल की इस बात से ये तो साफ़ है की वो अपने काम के प्रति काफी डेडिकेटेड है और ये बेहद अच्छी बात है।

करण देओल

वर्क फ्रंट की बात करें तो करण देओल की आने वाली फिल्म ‘पल-पल दिल के पास’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसमे उनके साथ न्यूकमर सहर लाम्बा लीड रोल में नजर आएँगी। इस फिल्म का पहला शेड्यूल मनाली में शूट किया गया है।

देखिये  करण देओल का मेट्रो सफ़र  विडियो :

फिल्म टोटल धमाल के मूंगड़ा सांग पर लोगों का बरसा गुस्सा, सोनाक्षी को भी पड़ी लताड़

Desk Team