इस फिल्म में दीपिका पादुकोण करेंगी साउथ स्टार प्रभास संग काम, एक्ट्रेस ने खुद किया कंफर्म

Summary :

साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक नाग आश्विन की अगली फिल्म में इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास और दीपिका पादुकोण साथ में नजर आएंगे। यह फिल्म साइंस फिक्शन पर आधारित होगी।

साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक नाग आश्विन की अगली फिल्म में इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास और दीपिका पादुकोण साथ में नजर आएंगे। यह फिल्म साइंस फिक्शन पर आधारित होगी। हालांकि ‘प्रभास 21’ फिल्म का टेंटेटिव टाइटल रखा गया है। 
कुछ ही देर पहले दीपिका पादुकोण के काम करने का ऐलान फिल्म में मेकर्स ने किया है। सोशल मीडिया पर मेकर्स ने एक पोस्टर साझा किया है और उसमें दीपिका का फिल्म के साथ जुड़ने के बारे में जानकारी दी है। वैसे तो दीपिका की आंखे इसमें नजर आ रही हैं और साथ ही आधा चेहरा भी। 
मेकर्स ने ये पोस्ट किया ट्वीट 
सोशल मीडिया पर मेकर्स ने यह तस्वीर साझा करते हुए कहा, दीपिका पादुकोण, आपका स्वागत है! रोमांचित होकर आप इस अविश्वसनीय साहसिक काम का हिस्सा बनें। इसके अलावा एक प्रोमो क्लिप भी मेकर्स ने शेयर किया। दीपिका की कई फिल्मों के किरदारों को इस प्रोमो में दिखाया गया है। फिर अंत में लिखा आता है  दीपिका पादुकोण विद प्रभास। 

फिल्म में दीपिका पादुकोण के नाम के एलान के बाद फैंस बहुत उत्सुक हो गए हैं। हालांकि प्रभास के साथ दीपिका इस फिल्म में काम करेंगी यह अंदाजा फैंस ने पहले ही लगा लिया था। फैंस ने  पहले ही खबरें बता दीं थी कि इस फिल्म का हिस्सा दीपिका पादुकोण होंगी। मेकर्स भी कंसर्न लोगों के बीच चल रही इन खबरों को लेकर कर रहे थे। मेकर्स ने एक दिन पहले ही ट्वीट करके कहा था कि प्रभास के अपॉजिट लीड एक्ट्रेस का खुलासा इस फिल्म में होगा। 

प्रभास और दीपिका पादुकोण ने भी किया शेयर

 
फिल्म रिलीज 2022 में होगी 

बता दें कि  फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है जबकि अगले साल अप्रैल में इस फिल्म की शूटिंग होगी और रिलीज फिल्म साल 2022 में होगी। इस फिल्म का निर्देशन  नाग अश्विन करेंगे और बड़ी बजट में यह फिल्म होगी। तीसरे विश्व युद्ध की कल्पनाओं पर यह फिल्म आधारित  है। 

Desk Team