फिल्म जगत की अब तक की ब्लाक बस्टर फिल्मों में से रही है बाहुबली2 जिसने भारतीय सिनेमा के सारे रिकॉर्ड को पीछे छोड दिया। बाहुबली की कडी सफलता के बाद फिल्म अभिनेता प्रभास की लोकप्रियता और अधिक बड गयी है और वह सातवें आसमान पर है। साउथ से लेकर बॉलीवुड के सभी प्रोड्यूसर को उनकी मांग है। लेकिन दरअसल वहीं बात कुछ ऐसी हुई कि जब प्रभास ने अपनी फिस बाताई तो उसी दौरान सबके होश उड़े गए थे।
बता दें कि बाहुबली-1 के लिए प्रभास ने 20 करोड़ और बाहुबली-2 के लिए 25 करोड़ की फीस ली थी जो साउथ इंडिया के हिसाब से तो बहुत ज्यादा है लेकिन बालीवुड के हिसाब से ना के बराबर है क्योंकि यहां सलमान खान 80 करोड़ फीस के अलावा प्रोफिट में हिस्सा अलग से लेते हैं। बाहुबली 2 के हिंदी वर्जन ने 520 करोड़ रुपए कमाए हैं जिससे हिंदी सिनेमा के दर्शकों में भी प्रभास खासे लोकप्रिय हो गए हैं।
प्रभास के इतना चर्चा होने के बाद उन्हें यशराज फिल्मस ने उन्हें धूम-4 में साइन करने के लिए अप्रोच किया था। प्रभास को फिल्म की कहानी भी पसंद आ गई थी और वह इस फिल्म का हिस्सा बनने को तैयार भी हो गए थे, लेकिन प्रभास ने फिल्म में काम करने के लिए 80 करोड़ की फीस मांगी थी। जिसे यशराज फिल्म्स ने अपने आपको पीछे कर लिया । अब देखना यह होगा कि प्रभास अपनी फीस कम करते हैं या फिर वह काम फीस में ही धूम 4 में काम करने के लिए हां कर देंगे। या फिर यशराज धूम 4 के लिए किसी औैर बड़े बॉलीवुड स्टार को कास्ट करेंगे ।


Download Android App
Download iOS App






