जॉर्जिया से भारत लौटे बाहुबली फेम प्रभास ने भी खुद को किया कॉरन्टाइन, लोगों से की ये अपील

Summary :

देशभर में कोरोना के कहर से दहशत का माहौल है और आज यानी 22 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर पूरे भारत में जनता कर्फ्यू की अपील की गयी है। बॉलीवुड सेलब्स भी इस महामारी से बचने के लिए लोगों में जागरूकता सन्देश पहुंचा रहे है और कई सेलिब्रिटीज ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। बाहुबली फेम प्रभास भी अब इस लिस्ट में शामिल हो गए है।

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास ने घोषणा की है कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के मद्देनजर उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। टि्वटर पर पोस्ट किए गए संक्षित बयान में ‘‘बाहुबली’’ अभिनेता ने कहा कि वह एक फिल्म की शूटिंग पूरी करके हाल में जॉर्जिया से लौटे हैं और इसलिए उन्होंने खुद को अलग रखने का फैसला किया है। 
प्रभास ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘विदेश में शूटिंग पूरी करके सुरक्षित लौटने पर कोविड-19 के बढ़ते खतरे के मद्देनजर मैंने अपने आप को क्वारंटाइन रखने का फैसला किया है। उम्मीद करता हूं कि आप सभी सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक एहतियात बरत रहे होंगे।’’ 
बता दें इससे पहले , बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और एक्ट्रेस शबाना आजमी समेत कई भारतीय हस्तियों ने विदेश से लौटने के बाद अपने आप को क्वारंटाइन कर लिया है। साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स अपने फैंस से अपील करके सन्देश दे रहे है कि महामारी के खिलाफ लड़ाई में सरकार का साथ दें। 
दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने सोमवार को कहा कि उन्होंने कोरोना वायरस के कारण किसी भी संक्रमण से बचने के लिए खुद को पूरी तरह से अलग कर लिया है। 97 वर्षीय अभिनेता ने अपने टि्वटर अकाउंट पर अपने स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी दी। 
बता दें , मशहूर सिंगर कनिका कपूर में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद से बॉलीवुड सेलेब्स विदेश यात्रा के बाद खास ऐतिहात बरत रहे है।  कनिका बीते 9 मार्च को लंदन यात्रा करके वापस मुंबई लौटी थी। 

Ujjwal Jain