बॉलीवुड की डिंपल
गर्ल यानि प्रीति जिंटा पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर हैं मगर एक्ट्रेस सोशल
मीडिया काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग
है। प्रीति अपने चाहने वालों और फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती
रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस कैरिबियन द्वीप लूसिया में वेकेशन मना रही हैं।
प्रीति जिंटा ने
अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और जीन की रोमांटिक फोटो शेयर की है, इस फोटो में जीन अपनी लवली वाइफ प्रीति के गाल
पर किस करते दिख रहे हैं, वहीं एक्ट्रेस के
चेहरे पर एक प्यारी सी स्माइल नजर आ रही है। फोटो में दोनों की केमिस्ट्री काफी
प्यारी लग रही है। फोटो में प्रीति येलो ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।
वहीं जीन व्हाइट शर्ट में काफी हैंडसम लग रहे है। दोनों ने अपने वेकेशन लुक को
ब्लैक गॉगल्स के साथ कम्पलीट किया है।
प्रीति ने पोस्ट
को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “प्यार का मौसम” इसके साथ
उन्होंने एक हार्ट वाला इमोजी भी शेयर किया है। प्रीति के फैंस को उनकी ये पोस्ट
खूब पसंद आई है और वह उनकी पोस्ट पर जमकर कॉमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-
लकी मैन। दूसरे यूजर ने लिखा- आप दोनों पर परमपिता परमात्मा की शांति एवं
आशीर्वाद।
अपनी इस कपल फोटो
से पहले अदाकारा ने वेस्ट इंडीज दौरे से भी अपनी और जीन की तस्वीरें फैंस के साथ
साझा की थी। तस्वीरों में प्रीति और जीन के साथ उनके कुछ करीबी दोस्त भी नजर आए
थे। फोटो में प्रीति ब्लू टी-शर्ट और शार्ट्स में काफी हसीन लग रही थी। उन
तस्वीरों पर भी फैंस ने बहुत प्यार लुटाया था।
बता दें कि
प्रीति और जीन ने फरवरी 2016 में लॉस एंजिल्स में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की
थी। नवंबर 2021 में दोनों ने सेरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों जय और जिया का
स्वागत किया। एक्ट्रेस अक्सर उनकी क्यूटनेस से भी फैंस को रूबरू कराती रहती हैं।
प्रीति कुछ वक्त पहले अपने दोनों बच्चों के साथ भारत भी आईं थी।


Download Android App
Download iOS App











