पृथ्वीराज की रिलीज़ डेट का ऐलान, अक्षय, मानुषी, संजय दत्त और सोनू सूद का फर्स्ट लुक आउट

Summary :

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की रिलीज डेट को रिवील कर दिया गया है। इस फिल्म के चार पोस्टर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी गयी है।

अक्षय कुमार एक साल में कम से कम चार फिल्में तो कर ही लेते हैं। उन जैसा स्टार इस समय दूर-दूर तक कोई नहीं लगता जिनके पास काम की कोई भी कमी नहीं है। ये कहना भी गलत नहीं होगा कि उनके पास इन दिनों फिल्मों की लाइन लगी हुई है। फिल्मों की एक लंबी लिस्ट के साथ वो इस साल 2022 में भी पूरी तरह से तैयार हैं। हाल ही में उनकी कुछ फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनमें उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई है। इन फिल्मों में ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ सबसे खास है।
ट्रांसजेंडर की लीइफ पर बनी ये फिल्म थोड़ा हॉरर टच के साथ थी लेकिन फिल्म को पसंद किया गया। लेकिन अब खबर है कि अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की रिलीज डेट को रिवील कर दिया गया है। इस फिल्म के चार पोस्टर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी गयी है। 

यशराज फिल्म्स की पृथ्वीराज 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इन चार पोस्टर्स में अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, संजय दत्त और सोनू सूद के फर्स्ट लुक सामने आ गए हैं। इन पोस्टर्स में अक्षय कुमार, सम्राट पृथ्वीराज चौहान के किरदार में नजर आएंगे तो पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर संयोगिता के किरदार में नजर आएंगी। मानुषी छिल्लर यशराज फिल्म्स की इसी फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। इनके अलावा संजय दत्त, काका कान्हा के रोल में नजर आएंगे तो सोनू सूद, चंद वरदाई के रूप में नजर आएंगे। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ये चारों कलाकार इस फिल्म में एक साथ पहली बार नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार की ये फिल्म जनवरी में ही रिलीज होनी थी लेकिन कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया था। इस फिल्म में मानुषी छिल्लर कन्नौज की राजकुमारी संयोगिता के किरदार में नजर आएंगी। सोनू सूद, पृथ्वीराज चौहान के मित्र का किरदार को निभा रहे हैं। 

Desk Team