प्रियंका चोपड़ा फिल्मों में अभिनय करने के साथ-साथ निर्माता भी बन चुकी हैं। हॉलीवुड में सक्रिय रहने वाली प्रियंका बॉलीवुड के साथ भारत वर्ष के क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों को भी आगे बढ़ाने में सतत प्रयासरत हैं। उनका यह प्रयास सराहनीय है क्योंकि इससे क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों को नई ऊंचाइयां प्रदान हो रही हैं।
खैर, अब खबर यह है कि प्रियंका चोपड़ा की सिक्किम भाषा में बनी फिल्म पहुना-द लिटिल विजिटर को न्यूयॉर्क के इंडियन कैलीडोस्कोप फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाएगा। हालांकि इससे पहले उनकी इस फिल्म का प्रीमियर टोरंटो में हो चुका है। प्रियंका चोपड़ा और डॉ. मधु चोपड़ा निर्मित और पाखी ए टायरवाला निर्देशित यह फिल्म तीन साहसी बच्चों की कहानी है, जो माओवादियों के आंदोलन से बचकर नेपाल से सिक्किम जाते वक्त अपने मां-बाप से बिछड़ जाते हैं।


Download Android App
Download iOS App



