नई-नवेली मम्मी प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस संग ड्राइव पर निकलीं, फोटो शेयर कर लिखी ये बात

Summary :

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और विदेशी सिंगर निक जोनस एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। इस कपल की शादी को तीन साल साल बीत गए हैं,लेकिन दोनों के बीच आज भी प्यार जरा भी कम नहीं हुआ है।

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और विदेशी सिंगर निक जोनस एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। इस कपल की शादी को तीन साल साल बीत गए हैं,लेकिन दोनों के बीच आज भी प्यार जरा भी कम नहीं हुआ है। यही नहीं निक और प्रियंका दोनों ही अक्सर  कपल गोल देते नजर आ जाते हैं। खास बात एक दूसरे के लिए प्यार जाहिर करने के लिए ये कपल कभी नहीं कतराता। 
प्रियंका सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी नई-नई तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इस बीच हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने यह भी बताया है कि उन्हें किसके साथ वीकेंड मनाना सबसे ज्यादा पसंद है। 
कुछ समय पहले ही बने पैरेंट्स… 
मालूम हो प्रियंका और निक हाल ही में सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे के माता-पिता बने हैं। हालांकि, ऐसा लग रहा है इस कपल ने संडे को अपने लिए कुछ समय निकाला और दोनों ड्राइव पर निकल पड़े। जी हां, इसका सबूत देसी गर्ल की इंस्टा स्टोरी है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि यह उनका फेवरेट संडे था। फोटो में निक और प्रयंका गाड़ी में बैठे एक-दूसरे के हाथ में हाथ रखे नजर आ रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ रेड हार्ट इमोजी का इस्तेमाल किया है। इस बेहद रोमांटिक फोटो में प्रियंका चोपड़ा अपने लविंग हस्बैंड निक का हाथ पकड़े हुए नजर आ रही हैं। 
गौरतलब है 21 जनवरी, 2022 को, कपल ने खुलासा किया कि उन्होंने सरोगेसी के माध्यम से एक बच्चे का स्वागत किया है। दोनों ने खुशखबरी साझा करने के लिए सोशल मीडिया पर एक संयुक्त बयान जारी किया।

Desk Team