सोमवार को फिल्ममेकर लव रंजन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अलीशा वैद संग आगरा में शादी रचाई है। इस शादी में बॉलीवुड के कई सितारें शामिल हुए। शादी फंक्शन अटेंड करने के बाद कुछ सितारें ताज महल का दीदार करते हुए दिखाई दिए। इनमें रणबीर और अर्जुन का नाम भी शामिल है जो ताज देखने गए। जिसकी एक अनसीन फोटो अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

दरअसल, अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर की फोटो पोस्ट की और इस दौरान एक्टर के पोस्ट में सबसे ज्यादा ध्यान उनके कमेंट सेक्शन ने खींचा। जहां अर्जुन रणबीर के साथ पहले ताज महल देखने के लिए आलिया भट्ट को चिढ़ाते हुए नजर आए।

अर्जुन द्वारा पोस्ट की गई रणबीर की ये फोटो सिल्हूट (silhouette) है और वह मुस्कुरा रहे हैं। साथ ही बैकग्राउंड में खूबसूरत ताज महल दिखाई दे रहा है। इस पोस्ट को शेयर करके अर्जुन ने इसके कैप्शन में लिखा, जब रणबीर कपूर द आर्टिस्ट ताज और मुझे देखकर इंस्पॉयर हुए। वैसे अर्जुन यही शांत नहीं बैठे और उन्होंने अपनी इस पोस्ट पर आलिया भट्ट को भी टैग किया।

वहीं अर्जुन की इस पोस्ट को देख न केवल फैंस बल्कि कई स्टार्स भी अपनी प्रतिकिया दे रहे है। इस दौरान रकुल प्रीत सिंह ने लिखा है, ‘हाहा आखिरकार तुम दोनों ने ताज देख लिया।’ आपको बता दें कि रकुल प्रीत सिंह व उनके बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी भी शादी में शारीक हुए थे और ये दोनों भी कुछ दिनों पहले ताज महल का दीदार करने गए थे।

इस बीच एक्ट्रेस के इस कमेंट का जवाब देते हुए अर्जुन कपूर ने रणबीर के साथ-साथ आलिया भट्ट को भी चिढ़ाया और इसके साथ में लिखा, रकुलप्रीत उसने ताज आलिया की जगह पहले मेरे साथ देखा। इसके साथ ही उन्होंने हंसने वाली इमोजी साझा की। वहीं अर्जुन के इस पोस्ट पर यूजर्स खूब हंस रहे हैं।

वैसे अर्जुन के इस पोस्ट से साफ है कि अर्जुन कपूर अपने दोस्तों को टीज करने का एक भी मौका हाथ से खाली नहीं जाने देते। प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो अर्जुन जल्द ही ‘एक विलेन रिटर्न्स’ और ‘कुत्ते’ में नजर आने वाले हैं। वहीं रणबीर और आलिया फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ दिखने वाले हैं।


Download Android App
Download iOS App



