किसान आंदोलन को लेकर लगातार बॉलीवुड सेलेब्स रिएक्ट कर रहे हैं। पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के बाद अब एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा किसानों के समर्थन में उतरी हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल से किसानों को लेकर एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने भी किसानों को भारतीय सैनिक कहा, और उनकी उम्मीदों पूरी होने की बात कही। प्रियंका ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट में लिखा है कि, “हमारे किसान भारत के फूड सोल्जर हैं। उनके डर को दूर किए जाने की जरूरत है। उनकी उम्मीदें पूरी होनी चाहिए। एक संपन्न डेमोक्रेसी के रूप में, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस मुश्किल का बाद की बजाय जल्द सोल्यूशन निकलना चाहिए।” प्रियंका चोपड़ा के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
बात दें, दिलजीत दोसांझ किसानों का समर्थन करने के लिए सिंघु बॉर्डर भी पहुंचे थे। यहां पर पहुंचकर उन्होंने कहा था कि ”मैं सरकार से कहना चाहता हूं कि मुद्दों को न भटकाया जाए। यहां किसान के अलावा और कोई बात नहीं हो रही है. किसान जो भी चाहते हैं सरकार उनकी मांगो को मान ले। जैसा कि आप देख सकते हैं सभी लोग शांतिपूर्वक बैठकर आंदोलन कर रहे हैं। कोई खून खराबा नहीं हो रहा है। सोशल मीडिया पर गलत अफवाह न फैलाया जाए”।


Download Android App
Download iOS App



