बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेश में रहती हैं लेकिन वह अपने देश के हर त्योहार को वहां पर भी धूमधाम से मनाती हैं। सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहने वाली प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास के साथ विदेश में दिवाली का पावन पर्व मनाया।

सोशल मीडिया पर अपने फैन्स और दर्शकां केे प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास के संग दिवाली के मौके पर तस्वीर शेयर करके शुभकामनाएं दी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली के अवसर पर फूलों के प्रिंट वाली साड़ी पहनी साथ ही मैचिंग वाला इसके स्लीवलेस ब्लाउज में दिखाई दीं। एक्ट्रेस ने अपनी साड़ी के साथ बड़े-बड़े ईयरिंग्स कानों में कैरी किए। वहीं हाथों में लाइट कलर की गुलाबी चूड़ियां पहनी।

इस दौरान निक जोनास भी काफी हैंडसम दिखाई दिए। निक ने दिवाली के मौके पर काले रंग की टी-शर्ट पहनी जिसपर फूलों के प्रिंट की जैकेट पहनी। इस दौरान दीया दोनों ने अपने हाथों में पकड़ा हुआ था और काफी खूबसूरत पोज देते दोनों नजर आए।
दिवाली की शुभकामनाएं दीं फैन्स को
प्रियंका ने निक के साथ अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, सभी को दिवाली के त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे परिवार की ओर से आपके परिवार को। इस तस्वीर में लंदन की शेयरिंग लोकेशन एक्ट्रेस ने डाली। कई बार प्रोफेशनल ट्रिप या शूट पर प्रियंका और निक एक साथ नजर आते हें। इससे पहले एक थ्रोबैक तस्वीर निक जोनास ने भी सोशल मीडिया पर साझा की थी।
निक करते थे प्रियंका को मिस
बीते दिनों पहले सोशल मीडिया पर निक जोनास ने अभिनेत्री पत्नी प्रियंका चोपड़ा संग अपनी थ्रोबैक तस्वीर साझा करके बताया कि वह उन्हें मिस कर रहे हैं। ब्लैक आउटफिट में निक और प्रियंका इस तस्वीर में नजर आ रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर करके निक जोनास ने लिखा, मैं कितना लकी हूं, हैशटैग फ्लैशबैक। हालांकि पति की इस पोस्ट पर प्रियंका ने भी जवाब दिया, माई लव, मैं भी सबसे ज्यादा लकी हूं।


Download Android App
Download iOS App



