अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस से कोविड-19 को लेकर एक बड़े पैमाने के राहत विधेयक पारित करने का आह्वान किया है क्योंकि देश में लगातार पुष्ट मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को ट्रंप के एक ट्वीट के हवाले से सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा, “सदन को अब एक कोविड राहत विधेयक पर विचार करना चाहिए। इसमें डेमोकेट्ऱ्स के भी समर्थन की आवश्यकता है। यह बड़े पैमाने पर और केंद्रित होना चाहिए। इसे पारित करें।”
12 नवंबर को अमेरिका में कोरोना के लगभग 200,000 मामले दर्ज किए गए और इसी के मद्देनजर ट्रंप का यह बयान सामने आया है। अमेरिकी हाउस की स्पीकर नैंसी पोलोसी ने भी 13 नवंबर को मामलों की संख्या में इस वृद्धि को ‘रेड अलर्ट’ करार दिया और कहा कि इस पर सभी को आगे आकर विचार करने की आवश्यकता है।


Download Android App
Download iOS App


