Priyanka Chopra की इंगेजमेंट रिंग की कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

Summary :

बॉलीवुड की देसी गर्ल Priyanka Chopra आज कल खूब चर्चा में बनी हुई हैं। मशहूर अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ प्रियंंका चोपड़ा एंगेजमेंट और शादी को लेकर लगातार

बॉलीवुड की देसी गर्ल Priyanka Chopra आज कल खूब चर्चा में बनी हुई हैं। मशहूर अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ प्रियंंका चोपड़ा एंगेजमेंट और शादी को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं और अब लोगों के इंतजार को खत्म करते हुए प्रियंका और निक ने अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा भी कर दी है।

https://www.instagram.com/p/BmntrPoAgQS/?hl=hi&taken-by=priyankachopra

Priyanka Chopra और निक जोनास की जबसे सगाई हुई है तभी से प्रियंका अपनी इंगेजमेंट रिंग छिपाती हुई नजर आ रही हैं। लेकिन बीते दिनों उनकी इस रिंग की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने के बाद अब इस रिंग की कीमत सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि सिल्वर बैंड वाली यह अंगूठी Tiffany & Co ब्रैंड की है।

https://www.instagram.com/p/BmnZzOogQ2e/?hl=hi&taken-by=priyankachopra

इसकी कीमत 2 लाख डॉलर यानी 1.4 करोड़ बताई जा रही है।Priyanka Chopra की यह कूशन कट रिंग 4 कैरेट की है। यह अंगूठी सबसे पॉपुलर G color शीशे जैसा दिखने वाला डायमंड, जिसका कोई रंग नहीं होता में है।

प्रियंका चोपड़ा की इंगेजमेंट रिंग की दिखी एक झलक

कुछ दिन पहले ही Priyanka Chopra का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमे वो एयरपोर्ट पर मीडिया से अपनी रिंग को छुपाती नज़र आई थीं। लेकिन हाल ही में मशहूर फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा की 15 अगस्त को हुई पार्टी में रवीना टंडन के साथ प्रियंका चोपड़ा सेल्फी लेते हुए नजर आईं।

तो सेल्फी में उनकी ये इंगेजमेंट रिंग भी कैद हो गई। प्रियंका ने खुद तो नहीं लेकिन रवीना ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर। उन्होंने लिखा- मैं और प्रियंका चोपड़ा पाउट बनाते हुए। अब रवीना ने भी ऐसा नहीं सोचा होगा कि इस तस्वीर में फैंस रवीना टंडन और Priyanka Chopra को देखने की बजाय प्रियंका की अंगूठी को ज्यादा नोटिस करेंगे।

https://www.instagram.com/p/BmeOAGmlO6y/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

इसी बीच Priyanka Chopra ने मुंबई में कल यानी 18 अगस्त के दिन एक शानदार पार्टी का आयोजन किया है। सूत्रों की मानें तो इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी का ऐलान कर सकती हैं।

जिसके बाद इस पार्टी में शिरकत करने वाले सबसे खास मेहमान निक जोनस भी अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई पहुंच चुके हैं। जोड़ी इतनी खूबसूरत है तो जाहिर सी बात है तोहफे भी नायाब ही होंगे।

Desk Team