बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने ना
केवल मॉडलिग और हिन्दी सिनेमा बल्कि हॉलीवुड में भी अपने नाम का डंका बजा दिया
हैं। वह ऐसी पहली एक्ट्रेस है जिन्होंने बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में ही अपनी
एक्टिंग से सभी को अपना मुरीद बनाया है। हर की कोई पीसी की अदाओं का दीवाना है।
भले ही निक जोनस से शादी के बाद से प्रियंका
विदेश में रहती हैं लेकिन वह हमेशा अपनी देशभक्ति दिखाने का मौका नहीं छोड़ती है।
उनकी इस बात का तो हर भारतीय फैन है। एक बार फिर अपनी इसी अदा से अभिनेत्री काफी
सुर्खियां बटोर रही हैं।
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने कई विदेशी
सितारों के साथ प्री-ऑस्कर कार्यक्रम की मेजबानी की। एक्ट्रेस के साथ मिंडी कलिंग, कुमैल
नानजियानी, बेला बजरिया, मनीष के गोयल और
श्रुति गांगुली जैसे सितारों ने प्री-ऑस्कर इवेंट को होस्ट किया।
इस दौरान बॉलीवुड से हॉलीवुड में अपने काम से
एक अलग मुकाम बना चुकीं अभिनेत्री ने अपने इस शानदार सफर को याद करते हुए अपने
भाषण में कहा कि वो इस इवेंट की मेजबानी करने पर बहुत गर्व महसूस कर रही हैं।
बता दें कि लेखक जय शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम
स्टोरी के जरिए इस इवेंट की मेजबानी करने के लिए एक्ट्रेस को शुक्रिया कहा। साथ
ही उन्होंने पीसी के उद्घाटन भाषण की एक क्लिप भी फैंस के साथ शेयर की।
इसमें प्रियंका कहती दिख रही है कि उन्होंने दस
साल पहले हॉलीवुड में शुरुआत की थी। स्पीच के दौरान प्रियंका ने कहा, ”मेरे
रोंगटे खड़े हो गए हैं. मैं इमोशनल हूं.” उन्होंने आगे
कहा, “आप सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर, आपको
प्रोत्साहित करने के लिए मुझे बहुत गर्व है।”
वैसे तो एक्ट्रेस अपनी एक्ट्रिंग के साथ-साथ
अपनी स्टाइल के लिए भी काफी जानी जाती हैं। उनका हर स्टाइल उनके फैंस को काफी पंसद
आता है। पीसी जो भी आउटफिट कैरी करती है उसमें उनका कॉन्फिडेंस लेवल अलग ही नजर
आता है।
वो इस बात से भी भली-भांती वाकिफ है कि उन्हें
किस मौके पर क्या आउटफिट कैरी करना चाहिए। ऐसे में प्रियंका ने इस खास इवेंट को
ज्यादा खास बनाने के लिए अपने आउटफिट के लिए अपनी जड़ों से जुड़े रहना चुना।
प्रियंका ने इस स्पेशल इवेंट के लिए ब्लैक साड़ी पहनी जिसमें वो बला की खूबसूरत लग
रही थी।


Download Android App
Download iOS App










